Kareena Kapoor ने किया खुलासा, क्यों नहीं करना चाहती हैं हॉलीवुड फिल्म! Ryan Gosling के बारे में कही ये बात

kareena-kapoor-khan-reveals-why-she-never-wanted-to-do-a-hollywood-film-said-this-about-ryan-gosling

Kareena Kapoor Khan: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 23 गुजार चुकीं अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कई यादगार किरदार दिये हैं। अपने अभिनय और अंदाज से उन्होंने दर्शकों के दिल को जीता है। आज भी फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार होता है। वहीं, बेबो ने सालों पहले यह बात क्लीयर कर दिया था कि करियर में उन्हें कितनी भी सफलता मिल जाए, लेकिन वो कभी हॉलीवुड नहीं जाएंगी।

हाल ही में करीना अन्य सितारों के साथ एक ऑडिबल इवेंट में शामिल हुईं। वह और उनके पति-अभिनेता सैफ अली खान मार्वल की ऑडियो सीरीज वेस्टलैंडर्स के हिंदी अडैप्टेशन के लिए दो अलग-अलग शो में मार्वल कैरेक्टर्स ब्लैक विडो और पीटर क्विल को आवाज देंगे।

कभी भी हॉलीवुड नहीं जाना चाहती थी

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए करीना कपूर ने कभी हॉलीवुड में शामिल नहीं होने के मुख्य कारण का खुलासा किया। उन्होंने पीटीआई से कहा, "यहां के लोग हॉलीवुड जा रहे हैं, इस उम्मीद में कि पश्चिम के बहुत सारे अभिनेता यहां आएंगे, हम समान रूप से सम्मानित और उत्साहित होंगे। मुझे रायन गोसलिंग के साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन मैं कभी भी हॉलीवुड में काम नहीं करना चाहती थी। मैं यहां बहुत ज्यादा जुड़ी हुई हूं। मेरे बच्चे बहुत छोटे हैं, मैंने शादी कर की और सब कुछ इतनी तेजी से हुआ। अब, उन्हें छोड़ना असंभव है। लेकिन, मार्वल यहां पहुंच चुका है।"

एक्शन फिल्मों पर करीना बोलीं

करीना कपूर ने यह भी शेयर किया कि उन्होंने कभी भी एक्शन फिल्मों में हाथ नहीं आजमाया और कहा, "मैंने व्यक्तिगत रूप से, ऐसा कुछ नहीं किया है, जैसे एक किलर या जासूस का रोल, क्योंकि मैं हमेशा एक्शन से दूर रहती हूं। किसी तरह, मुझे नहीं पता कि मैं एक्शन कर पाऊंगी या नहीं, लेकिन मुझे पता है कि मैं इसमें अच्छी लगूंगी। आगे क्या होगा, कोई नहीं जानता।"

आने वाली फिल्मों की बात करें तो करीना कपूर ने हाल ही में हंसल मेहता द्वारा निर्देशित एक अनटाइटल्ड क्राइम ड्रामा की शूटिंग पूरी की है। यह प्रोजेक्ट एक निर्माता के रूप में करीना की पहली फिल्म भी है। अभिनेत्री को सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित "द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स" के आधिकारिक अडैप्टेशन में भी देखा जाएगा। इसके अलावा कृति सनोन, तब्बू और दिलजीत दोसांझ के साथ "द क्रू" में भी करीना फाइनल हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X