करीना ने किया खुलासा...क्यों नहीं ज्वाइन कर रहीं सोशल मीडिया
करीना कपूर बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो फिल्म करें ये ना करें लेकिन हमेशा सुर्खियों में जरूर रहती हैं। करीना कपूर प्रेग्नेंट थी तो भी और बेबी होने के बाद भी वो लगातार सुर्खियों में रहीं। करीना कपूर के फैन्स अक्सर ये डिमांड करते हैं कि वो सोशल मीडिया पर क्यों नहीं आती हैं।
Recommended Video

करीना कपूर ने कहा है कि "मुझे लगता है कि मुझसे ज्यादा कोई भी सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है। मेरे फैन्स कल्ब ने मुझे इंस्टाग्राम पर भी जिंदा रखा है। मेरी जितनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर हैं शायद ही किसी और की है। इसलिए मुझे नहीं लगता है कि मुझे सोशल मीडिया पर आने की जरूरत नहीं है।"

करीना कपूर फिलहाल अपनी अगली फिल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। कुछ समय पहले ही वो दिल्ली से वापस भी लौटी हैं। करीना कपूर जल्द ही कुछ और भी फिल्में साइन कर सकती हैं। फिलहाल वो फिल्मों के साथ साथ पूरा वक्त तैमूर के साथ बिताना चाहती हैं।
करीना कपूर ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें तैमूर के साथ अपना टाइमटेबल एडजस्ट होने में समय लगेगा फिलहाल उन्हें समस्या हो रही है। करीना कपूर के फैन्स बेसब्री से उनकी अगली फिल्म वीरे दी वेडिंग का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications