लिटिल सुपरस्टार का पहला जन्मदिन...करीना कपूर ने की शानदार प्लानिंग
सैफ अली खान और करीना कपूर के लिटिल प्रिंस पटौदी तैमूर अली खान 20 दिसंबर को एक साल के हो जाएंगे। इन एक सालों में तैमूर अपनी हर तस्वीर के साथ सुर्खियों का हिस्सा रहे। करीना कपूर खुद तैमूर के जन्म से पहले प्रेग्नेंसी के दिनों में भी छाई रही थीं।
अब लिटिल नवाब जल्द ही अपना पहला जन्मदिन मनाएंगे। कपूर और पटौदी खानदान में इसकी तैयारियां अभी से ही शुरु हो गई हैं। जी हां खुद करीना कपूर ने इस बात का खुलासा किया और कहा कि "हम तैमूर का जन्मदिन बिल्कुल सिंपल अंदाज में मनाएंगे। ये उसका पहला जन्मदिन है और ये बहुत ही निजी फंक्शन होगा। वो अपने घर के सदस्यों के साथ समय बिताएगा।"

करीना कपूर ने ये भी कहा कि तैमूर का पहला जन्मदिन बॉलीवुड की बड़ी पार्टियों जैसा नहीं होगा। ये पूरी तरह से पारिवारिक फंक्शन होगा जिसमें परिवार के सभी सदस्य शामिल होंगे और एक साथ समय बिताएंगे। तैमूर अपने ग्रैंड पैरेंट्स के साथ अधिक समय बिताएगा।


Click it and Unblock the Notifications