करीना कपूर खान ने श्रीदेवी की ये फिल्म 35 बार देखी है- करना चाहती हैं ऐसा किरदार
जब वी मेट, चमेली, ओंकारा, वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्में देने वाली सुपरस्टार एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही में रिवील किया कि आज तक उन्हें किसी ने डबल रोल ऑफर नहीं किया। डांस इंडिया डांस के एक एपिसोड में करीना ने बताया कि वह श्रीदेवी की फैन रही हैं और उन्होंने चालबाज़ लगभग 35 बार देखी है। करीना ऐसा ही कोई किरदार निभाना चाहती हैं।
श्रीदेवी पर बात करते हुए करीना कपूर ने कहा, 'मैं हमेशा से ऐसी फिल्म करना चाहती हूं जिसमें मैं 'सीता और गीता' या 'चालबाज' की तरह डबल रोल कर सकूं। मुझे आज तक ऐसे डबल रोल का ऑफर ही नहीं आया जो कि बहुत अजीब है। मेरी दिली इच्छा है कि मैं भी कोई ऐसा किरदार निभाऊं। मुझे यह काफी दिलचस्प लगता है।'

बहरहाल, बॉलीवुड में काफी कम एक्ट्रेस ही हैं, जिन्हें बड़े पर्दे पर डबल रोल करने का मौका मिला। हेमा मालिनी, श्रीदेवी, काजोल, करिश्मा कपूर, कंगना रनौत, शर्मिला टैगोल, नीतू कपूर, माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण इस लिस्ट में शामिल हैं। उम्मीद है करीना कपूर की ये बात निर्माता- निर्देशकों तक पहुंचेगी।
करीना कपूर के फिल्मों की बात करें तो फिलहाल वो अक्षय कुमार के साथ 'गुड न्यूज़', इरफान खान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' और करण जौहर की 'तख्त' में नजर आने वाली हैं। तीनों ही फिल्में काफी अलग तरह की हैं.. लिहाजा, कोई शक नहीं कि करीना कपूर के हिट फिल्मों की लिस्ट बढ़ने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications