'जहांगीर' नहीं है सैफ के दूसरे बेटे का नाम? ट्रोलिंग के बाद करीना कपूर खान ने लाइव किया खुलासा!
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के पहले बेटे तैमूर को तो सभी जानते हैं और उनको जितना मीडिया का प्यार मिला है उतना तो इतनी जल्दी किसी स्टार को भी नहीं मिलता है। सभी को पता है कि उनके नाम को लेकर शुरु में कितना बवाल हुआ और सोशल मीडिया पर लोग बेवजह के आरोप लगा रहे थे। ऐसा ही कुछ अब हो रहा है जब करीना कपूर खान ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है।
दरअसल करीना कपूर खान के इस बेटे के नाम को लेकर खबरें सामने आ रहीं थीं कि उसका नाम जहांगीर रखा गया है। इसके बाद फिर से इस तरह की बातें सामने आ रही हैं करीना कपूर खान काफी बुरी तरह से ट्रोल हो रहीं थीं।

लोगों का कहना था कि पहले तैमूर और अब जहांगीर जो कि एक मुगल शासक थे। लोगों ने ट्रोल करते हुए कहा था कि जरूर अब औरंगजेब की बारी होगी। इसके अलावा भी कई ूबातें उनको कही गईं थीं।

मुंह बंद करवाने के लिए काफी है
हालांकि अब जो खबर सामने आ रही है वो लोगों का मुंह बंद करवाने के लिए काफी है। दरअसल करीना कपूर खान ने खुलासा किया है कि उनके बेटे का नाम जेह अली खान है। करीना कपूर खान का एक वीडियो चैट ViralBhayani ने साझा किया है और इसपर दोनों नाम को लेकर बातें करते नजर आ रहे हैँ।

वीडियो चैट में करण जौहर पूछते हैं
इस वीडियो चैट में करण जौहर पूछते हैं कि एक बार फिर से आपके बच्चे के नाम को लेकर चर्चा हो रही है। उसका असली नाम क्या है? इसी को लेकर करीना कपूर खान जवाब देती हैं कि उसका नाम जेह है, जेह अली खान। वो काफी खुश भी नजर आ रहीं हैं।

करण जौहर बेस्ट फ्रेंड हैं
इस वीडियो को सामने आने के बाद निश्चित ही लोग काफी लोग चुप होने वाले हैँ। करीना कपूर खान और करण जौहर बेस्ट फ्रेंड हैं। अक्सर दोनों की तस्वीरें साथ में नजर आती रहती हैं और पार्टी के दौरान भी उनका मिलना जुलना जारी रहता है।

पहली झलक का इंतजार है
लोगों को करीना कपूर खान के दूसरे बेटे की पहली झलक का इंतजार है और उन्होने अभी तक किसी को भी मौका नहीं दिया है कि वो पहली तस्वीर क्लिक करें। हालांकि तैमूर के पीछे शुरु से पापारज्जी रहा करती थी।

वर्कफ्रंट
करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट पर वो इस समय लाल सिंह चड्ढा को लेकर बिजी हैं और प्रेगनेंसी के कारण ये फिल्म पहले ही काफी देरी से बनी है। इस फिल्म में एक बार फिर से वो सुपरस्टार आमिर खान के साथ नजर आने वाली है। काफी जल्दी फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान होगा।

लुक्स पहले ही सामने आ चुके हैं
लाल सिंह चड्डा से उनके लुक्स पहले ही सामने आ चुके हैं और फैंस को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। करीना कपूर खान निश्चित ही एक बड़ा धमाका करने वाली है। ये फिल्म कोरियन फिल्म द फारेस्ट गंप की रीमेक बताई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications