..................... Kareena kapoor khan reveals akshay kumar advised saif ali khan to stay away from me ।करीना कपूर खान का खुलासा अक्षय कुमार ने सैफ अली खान को मुझसे दूर रहने की सलाह दी थी - Hindi Filmibeat

करीना कपूर का खुलासा- अक्षय कुमार ने शादी से पहले सैफ को भड़काया- ये लड़की खतरनाक परिवार से है

By Filmibeat Desk

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के रोमांस का आगाज टशन फिल्म से हुआ। सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ इस फिल्म में अक्षय कुमार भी खास भूमिका में हैं। ऐसे में करीना कपूर खान ने पहली बार यह खुलासा किया है कि कैसे अक्षय कुमार ने सैफ अली खान से उनके बारे में बात की थी।

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना के एक चैट शो में करीना कपूर खान ने इस संबंध में बात की है। करीना कपूर ने कहा कि टशन फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार को इस बात का अंदाजा हो गया था कि सैफ अली खान मेरे करीब आने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में अक्षय कुमार ने सैफ से इस बारे में बात की थी।

Kareena Kapoor Khan, Saif Ali Khan, Akshay Kumar

करीना कपूर ने बताया कि टशन फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार ने सैफ अली खान को एक साइड में लेकर गए और कहा कि ध्यान रखना, यह लड़कियां खतरनाक हैं। यह एक डेंजरस परिवार से हैं। मैं उन्हें जानता हूं। इसलिए देख के रह। करीना ने अक्षय कुमार की इस बात का मतलब बताते हुए कहा कि उनका कहना था कि गलत जगह हाथ डाल रहे हो।

टशन फिल्म के दौरान ही सैफ अली खान और करीना कपूर खान

टशन फिल्म के दौरान ही सैफ अली खान और करीना कपूर खान

सैफ ने वैसे अक्षय कुमार को प्रतिक्रिया देते हुए बोला था कि नहीं मैं जानता हूं संभाल लूंगा। वैसे आपको बता दें कि टशन फिल्म के दौरान ही सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों शूटिंग के दौरान लंबी ड्राइव पर जाया करते थे। इसी फिल्म की शूटिंग के समय ही सैफ अली खान ने करीना कपूर को शादी के लिए प्रपोज भी किया था।

करीना कपूर ने बोला मेरी जिंदगी पर चर्चा

करीना कपूर ने बोला मेरी जिंदगी पर चर्चा

फिर दोनों ने एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में शादी कर ली। शादी से पहले सैफ अली खान और करीना कपूर एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं। ट्विंकल खन्ना के साथ ट्विक इंडियाज द आइकॉन में करीना ने यह भी बताया कि मेरी निजी जिंदगी और करियर सबसे अधिक चर्चा में रहा है। फिर चाहे वो मेरा ब्रेकअप, सैफ से शादी या फिर मेरा करियर अच्छा नहीं रहा हो।

करीना ने बताई परेशानी की वजह

करीना ने बताई परेशानी की वजह

करीना ने यह भी कहा कि उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था, इसके बाद एक साल से अधिक समय तक वह चर्चा में रही थीं। कई बार मुझे ऐसा लगता था कि आखिर क्यों मेरी जिंदगी एक चर्चा बन चुकी है। मुझे इसे लेकर गुस्सा आता था।

करीना कपूर नहीं लेंगी अभिनय से ब्रेक

करीना कपूर नहीं लेंगी अभिनय से ब्रेक

करीना ने यह भी कहा कि जब इस बात की चर्चा हुई कि तैमूर एक्टर बनेगा या फिर उसके स्कूल और सुविधाओं को लेकर तो भी वह परेशान हो जाती हैं। करीना ने कहा कि इन सबसे निपटना भी एक चुनौती है। करीना ने यह भी कहा कि जब तक मुमकिन होगा वह काम करेंगी। करीना का कहना है कि वह अभिनय करना बंद नहीं करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X