Takht- करीना कपूर खान ने किया बड़ा खुलासा- तख्त में निभाएंगी इस मुगल बेगम का किरदार
अभिनेत्री करीना कपूर खान इस समय फिल्म गुड न्यूज को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म तख्त को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर खान ने एक बड़ा खुलासा कर डाला। दरअसल ये खुलासा उनके किरदार का था जो कि वो इस फिल्म में निभाने वाली हैं। करीना ने बताया कि वो इस फिल्म में जहांआरा बेगम का किरदार निभाने वाली हैं जो कि मुगल काल के समय एक महत्वपूर्ण हिस्सा थी।
साथ ही उन्होने कहा कि.. उस समय शाहजहां ने कर फैसला जहांआरा से पूंछ कर ही लिया था। जहांआरा.. शाहजहां के बेटी थी और सभी औलादों में उनकी चहीती थी। करीना कपूर ने कहा कि वो इस किरदार को निभाने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं।

करीना कपूर खान इसके अलावा फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं जिसकी शूटिंग शुरु हो चुकी है। इस फिल्म में वो आमिर खान के साथ नजर आने वाली हैं। बात करें तख्त की तो इस फिल्म में करीना कपूर खान के अलावा ये सितारे नजर आने वाले हैं..


Click it and Unblock the Notifications