अंबानी की पार्टी के लिए करीना ने निकाले अपनी शादी के बेशकीमती गहने, जामनगर में छाई बॉलीवुड की बेबो

Kareena Kapoor Khan Repeats Wedding Necklace: बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग के लिए अंबानी परिवार द्वारा आयोजित तीन दिनों के इवेट में सितारों और वीवीआईपी का जमघट देखने को मिला। इस दौरान हीरोइनों के लुक सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चाओं में है और बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर नतो सबसे ज्यादा लाइमलाइट में बनी हुई हैं।
इवेंट के तीसरे दिन करीना कपूर खान ने अपनी ड्रेस और गहनों के साथ ऐसे एक्सपेरिमेंट किया की उनकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के आखिरी दिन करीना कपूर ने अपने ट्रेडिशनल आउटफिट से सभी को चौंका दिया। उन्होंने मशहूर डिजाइनर रितु कुमार के कलेक्शन से गोल्डन कलर की कस्टम-मेड हैवी एम्बेलिश्ड ड्रेस पहनी थी। उन्होंने अपना मेकअप हल्का रखते हुए बालों को खुला छोड़ा था।
हालांकि, यह उनका पोल्की नेकलेस था जिसने हमारा ध्यान खींचा, क्योंकि अभिनेत्री ने अपनी इस ज्वेलरी को रिपीट की थी। करीना ने इससे पहले दिल्ली में अपने वेडिंग रिसेप्शन के दौरान भी यही नेकलेस पहना था। अपने दिल्ली रिसेप्शन के लिए करीना ने अपने पसंदीदा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से पिंक कलर का ग़रारा पहना था।
उन्होंने अपने लुक को ट्रेडिशनल पोल्की ज्वेलरी के साथ पूरा किया था, जिसमें एक हैवी नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स शामिल थे। हालांकि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी के लिए करीना ने अपने वेडिंग रिसेप्शन के नेकलेस को रिपीट किया और नाइट के लिए अपने ब्लिंगी लुक के साथ एक ओम्फ फैक्टर जोड़ा।
क्या आप जानते हैं कि करीना ने सैफ अली खान के साथ निकाह के लिए अपनी सास का शरारा पहना था? जी हां, उन्होंने अपनी शादी के लिए किसी अन्य डिजाइनर आउटफिट को छोड़कर अपनी सास शर्मिला टैगोर के रस्ट-ह्यूड शरारा को एक मैचिंग टिशू कुर्ता और एक दुपट्टे के साथ पहनना चुना था, जिसमें हैवी गोल्डन एम्ब्रॉयडरी थी। संयोग से यह ड्रेस करीना को उनकी सास शर्मिला टैगोर ने दी थी, जिन्होंने मंसूर अली खान पटौदी से अपनी शादी के दिन इसे खुद पहना था। करीना के पसंदीदा डिजाइनर रितु कुमार और मनीष मल्होत्रा ने उनके लिए उसी आउटफिट को खूबसूरती से रिवाइब किया था।


Click it and Unblock the Notifications



