शाहरुख खान की अगली फिल्म में दिखेंगी करीना कपूर खान? यहां जानें एक्ट्रेस का जवाब
शाहरुख खान की अगली फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। खबरों की मानें तो राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म में शाहरुख को फाइनल कर लिया है.. और बतौर एक्ट्रेस फिल्म में काजोल या करीना कपूर खान हो सकती हैं। दोनों एक्ट्रेस से इस बारे में बात चल रही है। खैर, हाल ही में जब करीना कपूर खान से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया।
करीना कपूर ने कहा- ''नहीं फिलहाल मैं ऐसी कोई फिल्म नहीं कर रही हूं। मैं शाहरुख से बहुत प्यार करती हूं और उनकी इज्ज़त करती हूं.. शाहरुख के साथ मैं फिर से जरूर काम करना चाहूंगी, लेकिन फिलहाल ऐसी किसी फिल्म के लिए मुझे अप्रोच नहीं किया गया है।''

बता दें, शाहरुख खान और करीना कपूर ने इससे पहले कभी खुशी कभी गम, अशोका और रा.वन जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। फिलहाल करीना की आने वाली फिल्मों में शामिल है- इरफान खान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' और आमिर खान की 'लाल सिंह चड्डा'।
शाहरुख खान की फिल्म की बात करें तो संजय लीला भंसाली से लेकर फरहान अख्तर तक, लगभग हर निर्माता- निर्देशक के साथ शाहरुख का नाम जोड़ा जा चुका है। लेकिन फिलहाल किंग खान ने किसी फिल्म की घोषणा नहीं की है। हालांकि, निर्माता- निर्देशक राज-डीके और राजकुमार हिरानी की फिल्म कंफर्म मानी जा रही है और 2020 मई- जून तक शाहरुख की अगली फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications