जेह के साथ करीना कपूर खान ने पोस्ट बेहद हॉट तस्वीर, ट्रोलर्स दे रहे थे बूढ़ी का टैग!

अभिनेत्री करीना कपूर खान जब से दोबारा मां बनीं हैं उनको लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। कुछ लोग उनकी उम्र को लेकर छींटाकशी कर रहे हैं तो कुछ उनको बूढ़ी का टैग देते नजर आ रहे हैं। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जो कि उनके हेटर्स का मुंह बंद कर देगा। बता दें कि करीना कपूर खान ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो जेह अली खान के साथ नजर आ रहीं हैं। इस तस्वीर में वो काफी हॉट लग रहीं हैं और उन्होने गोद में जेह को लिया हुआ है।

ब्लैक बिकिनी में नजर आ रहीं करीना कपूर खान ने इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। वो लिखती हैं.. 'प्यार, खुशी और साहस हमेशा आपके लिए है। मेरी जिंदगी के 6 महीने।'

kareena kapoor khan, करीना कपूर खान

Recommended Video

Kareena Kapoor & Saif Ali Khan with Taimur & Jeh spotted at Kalina Airport |FilmiBeat

करीना कपूर खान की इस तस्वीर पर लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं और उनके फैंस लगातार तारीफें कर रहे हैं। इस तस्वीर पर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी कमेंट किया है।

उन्होने करीना की इस तस्वीर पर WOW लिखा है। मनीष मल्होत्रा ने भी रिएक्ट करते हुए करीना की तारीफ की है। बता दें कि करीना कपूर खान इस समय फिल्मों से दूर हैं लेकिन काफी जल्दी वो आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैँ।

इस फिल्म की शूटिंग काफी पहले पूरी हो चुकी है और करीना कपूर खान अपना शेड्यूल पूरा कर चुकीं थीँ। हालांकि ये फिल्म कब रिलीज होगी इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X