..................... Kareena Kapoor Khan to play a mother in Karan Johar's forthcoming production? - Hindi Filmibeat

करण जौहर की फिल्म में करीना कपूर खान निभाएंगी मां का किरदार

करीना कपूर खान इन दिनो आने वाली फिल्म वीरे दी वेडिंग को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है औऱ इस समय वो फिल्म की प्रमोशन मे व्यस्त चल रही है। इसके अलावा खबर ये आ रही है कि रियल लाइफ में तैमूर अली खान की मां करीना कपूर खान अब रील लाइफ में भी मां के किरदार में नजर आ सकती है।

जी हां करण जौहर की आने वाली एक फिल्म के लिए करण ने करीना को मां का रोल ऑफर किया है और ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनेगी। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब करीना इनके साथ काम करने जा रही है।

kareena kapoor khan, karan johar, करीना कपूर खान, करण जोहर

आखिरी बार करीना को करण जौहर के साथ फिल्म की एंड का में देखा गया था। बता दें कि इस फिल्म के लिए काफी समय पहले करीना से बात की गई थी लेकिन करीना कपूर उस समय प्रेगनेंट थी जिसके चलते उन्होने फिल्म करने से मना कर दिया था।

हालांकि अब वो आसानी से फिल्म कर सकती है। इस फिल्म के निर्देशक राज मेहता होगें जो कि काफी बेहतरीन फिल्में बना चुके है। खबर है कि करीना कपूर फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ चुकी है और उनके कहानी काफी ज्यादा पसंद आई है।

फिल्म में असली जिंदगी की कहानी दिखाई जाएगी कि कैसे एक इंसान अपनी जिंदगी जीता है रोमांस करता है। इस फिल्म में ऐसे कपल की कहानी दिखाई जाएगी जो कुछ सालों के लिए शादी करते है और उनके साथ फिर क्या क्या होता है।

खबर है कि फिल्म की शूटिंग नवम्बर में शुरु कर दी जाएगी। फिलहाल करीना कपूर अपनी फिल्म वीरे दी वेडिंग की रिलीज का इंतजार रही हैं।

बता दें कि फिल्म का ट्रेलर देखकर तो ऐसा ही लग रहा पर फिल्म क्या ये तो आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। बता दें कि फिल्म वीरे दी वेडिंग 1 जून 2018 को रिलीज के लिए तैयार है और इस समय फिल्म का प्रमोशन किया जा रहा है।

इस फिल्म में आपको करीना कपूर के अलावा सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया नजर आने वाली है। फिल्म में चारो स्टार्स दोस्त बनके मस्ती करते हुए नजर आने वाली है। इस फिल्म के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X