करीना कपूर ने 2 महीने बाद की गर्ल गैंग के साथ पार्टी, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा ने शेयर की PICS
करीना कपूर खान ने अपने घर हाल में ही छोटी सी पार्टी रखी। जहां उनकी गर्ल गैंग एक बार फिर नजर आईं। अमृता अरोड़ा ने बताया कि 2 महीनो के बाद वह अपने दोस्तों से मिल पाई हैं। इन तस्वीरों में करीना के साथ मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा नजर आ रहे हैं। लॉकडाउन व कोरोना के चलते करीना बच्चों के साथ घर पर ही नजर आईं।
इतना ही नहीं गर्ल गैंग की पार्टी को अर्जुन कपूर ने भी ज्वाइन किया। अर्जुन कपूर एक बार फिर गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ नजर आए। अक्सर दोनों साथ ही नजर आते हैं और तस्वीरें भी सामने आती हैं। मलाइका और करीना दोनों ने ही सोशल मीडिया पर इस पार्टी की फोटो शेयर कीं।

वहीं अमृता अरोड़ा ने करीना कपूर को किस करते हुए फोटो शेयर की। उन्होंने कहा कि वह दो महीने के बाद अपनी सहेलियों से मिल पाई हैं। इंस्टाग्राम पर इन फ्रेंड्स की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
बता दें इससे पहले भी करीना, अमृता और मलाइका अक्सर पार्टी करते दिखते हैं। हालांकि इस बार करिश्मा कपूर इस पार्टी से गायब दिखीं। वरना हर बार वह भी इस गर्ल गैंग का हिस्सा होती हैं।
करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग वह प्रेग्नेंसी से पहले ही कर चुकी थी। कोरोना के चलते लगातार लाल सिंह चड्ढा में देरी हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











