..................... Kareena Kapoor Khan Ott debut on Netflix with a thriller, rejects Kabhi Khushie Kabhi Gun, Kal We Met - Hindi Filmibeat

Kareena Kapoor Khan अब ओटीटी डेब्यू के लिए हैं तैयार, रिजेक्ट की 'कभी खुशी कभी गन' और 'कल वी मेट' जैसी फिल्में

kareena-kapoor-khan-ott-debut-on-netflix-with-a-thriller-rejects-kabhi-khushie-kabhi-gun-kal-we-met

Kareena Kapoor Khan Ott Debut: हिंदी फिल्मों के साथ लगभग दो दशकों से लोगों के दिल पर राज कर रहीं एक्ट्रेस करीना कपूर खान अब एक नई शुरुआत करने वाली हैं। जी हां, एक्ट्रेस नेटफ्लिक्स के साथ अपनी स्ट्रीमिंग की शुरुआत कर रही हैं। वह जल्द ही सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित एक क्राइम-थ्रिलर में एक गंभीर भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं।

न्यूकमर जैसा महसूस कर रही हूं

अपने स्ट्रीमिंग डेब्यू पर बोलते हुए, करीना ने कहा, "मैं एक बहुत ही खास प्रोजेक्ट के साथ नेटफ्लिक्स पर आने के लिए उत्साहित हूं। 23 वर्षों के बाद, यह एक नए लॉन्च की तरह महसूस होता है और मुझमें एक न्यूकमर जैसी घबराहट हो रही है। दर्शक मुझे एक ऐसी भूमिका में देखेंगे जो मैंने पहले कभी नहीं निभाई है, एक ऐसी कहानी के साथ जो बहुत अनोखी और रोमांचकारी है। मैं उस भूमिका पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्सुक हूं जिसके बारे में मेरा मानना है कि यह मेरी सर्वश्रेष्ठ भूमिकाओं में से एक है!"

कई फिल्में कर देती हैं रिजेक्ट

अपनी ओटीटी डेब्यू की जानकारी देते हुए करीना कपूर ने एक मजेदार प्रोमो भी रिलीज किया है, जिसमें वो कई फिल्मों को रिजेक्ट करती दिख रही हैं। वीडियो की शुरुआत में करीना अपने लिविंग रूम में प्रोजेक्ट की कहानियां सुन रही होती हैं। पहले फिल्म निर्माता उन्हें "कभी खुशी कभी गन" ऑफर करते हैं जिसमें करीना पू से एक पुलिसकर्मी बन जाती है और अपनी बंदूक को अपनी हील्स में छिपा लेती है।

इसके अलावा कोई उनके पास "कल वी मेट" की स्क्रिप्ट लेकर आता है, जो एक साइ फाइ थ्रिलर है। करीना इसे भी रिजेक्ट कर देती हैं। ऐसी ही कई और फिल्में आती हैं। लेकिन करीना कुछ अलग करना चाहती हैं। जब उन्हें नेटफ्लिक्स की फिल्म का ऑफर आता है।

Read more about: kareena kapoor khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X