हिंदी मीडियम सीक्वल: हो गया धमाका - करीना कपूर खान और इरफान खान की अंग्रेज़ी मीडियम चालू
इरफान खान ने हाल ही में बॉलीवुड में अपनी वापसी वहीं से की है जहां से उन्होंने अपना सफर छोड़ा था। दिनेश विजान की फिल्म हिंदी मीडियम के सीक्वल की शूटिंग, उदयपुर में शुरू हो चुकी है। फिल्म का नाम इस बार अंग्रेज़ी मीडियम रखा गया है और राधिका मदन फिल्म में इरफान खान की बेटी की भूमिका में नज़र आएंगी।
हाल ही में राधिका मदन ने भी फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि बहुत ज़्यादा उत्साहित हूं। लेकिन इस तस्वीर के साथ राधिका ने उस बात का खुलासा कर दिया जिसके लिए फैन्स उत्साहित थे। यानि कि फिल्म की हीरोइन करीना कपूऱ खान। करीना के इस प्रोजेक्ट में होने की केवल अफववाहें थीं लेकिन किसी ने पुष्टि नहीं की थी।
गौरतलब है कि इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडियम 2017 की सबसे ज़्यादा सफल फिल्मों में से एक थी। फिल्म के लिए इरफान खान को ढेरों अवार्ड्स मिले लेकिन इसी दौरान उनके कैंसर से पीड़ित होने की खबरें आने लगीं। हालांकि बाद में उन्होंने खुद अपनी तबीयत की जानकारी दी और कैंसर का इलाज करवाने विदेश चले गए।
इसके बाद इरफान की दो फिल्में उनकी गैरहाज़िरी में ही रिलीज़ की गई - ब्लैकमेल और कारवां। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का प्यार मिला।अब इरफान वापसी कर रहे हैं वहीं से जहां से उन्होंने अपना सफर छोड़ा था और दर्शकों को उनका बेसब्री से इंतज़ार है।


Click it and Unblock the Notifications











