कभी खुशी कभी गम में मैं और करण बच्चे थे, तख्त बिल्कुल अलग होगी - करीना कपूर खान
करीना कपूर खान ने हाल ही में गुड न्यूज़ के साथ दिसंबर में धमाका किया है और वो लाल सिंह चड्ढा के साथ अगले साल दिसंबर में धमाका करने जा रही हैं। लेकिन फिलहाल वो करण जौहर की तख्त की शूटिंग जल्दी ही शुरू करने वाली हैं। और उन्होंने इस बारे में पिंकविला से बात की।
तख्त में करीना कपूर को करण जौहर डायरेक्ट करेंगे। दोनों ने आखिरी फिल्म साथ में की थी वो फिल्म थी कभी खुशी कभी गम। इस फिल्म से करीना कपूर का किरदार पू इतना अमर हो चुका है कि बॉलीवुड की हर नई लड़की की फेवरिट होती है पू।

करीना का कहना है कि वो और करण उस समय बच्चे थे जब उन्होंने साथ में पू का किरदार बनाया था। अब तो वो खुद भी नहीं जानती कि वो पू को किस तरह निभाएंगी। निभा पाएंगी भी या नहीं।
तख्त बिल्कुल ही अलग फिल्म है, करण और वो दोनों ही अपने अपने करियर में काफी कुछ सीख चुके हैं और काफी अनुभव पा चुके हैं। ऐसे में ये फिल्म उनके लिए बहुत ही ज़्यादा खास हो जाती है।


Click it and Unblock the Notifications