करीना कपूर बोलीं, बचपन में नहीं मिला पिता रणधीर कपूर का साथ, फिल्मों में आने से पहले आर्थिक हालत नहीं थी ठीक

एक्ट्रेस करीना कपूर ने पिता रणधीर कपूर संग अपने रिश्तों को लेकर एक इंटरव्यू में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बचपन में पिता रणधीर कपूर का साथ नहीं मिला। वह कहती हैं कि हमें हमारे हाल पर छोड़ दिया गया। जब हम दोनों बहनें बड़ी हो रही थीं तो हमने पिता को अक्सर नहीं देखा करते थे। और कपूर परिवार से मदद नहीं मिली।

एक बार मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में करीना कपूर ने बताया था कि मां बबीता ने अकेले काफी जिम्मेदारियों को उठाया। पहले पिता भी हमारे साथ समय नहीं बिताया करते थे लेकिन अब वह साथ में समय गुजारते हैं। मां का रियल स्टेट के अलावा कई छोटे मोटे बिजनेस हुआ करते थे। करीना ने ये भी कहा कि फिल्मों में आने से पहले उनकी फाइनेंशियल हालत ठीक नहीं थी।

 Kareena Kapoor

बता दें कपूर खानदान में फिल्मों में बेटियों को आने की इजाजत नहीं थी। लेकिन करीना और करिश्मा ने इस परंपरा को तोड़ा। करिश्मा कपूर और करीना कपूर दोनों ने ही इंडस्ट्री में अपने काम से खब धूम मचाई। करिश्मा हो या करीना, दोनों ने ही अपने अपने समय में बॉलीवुड पर राज किया है।

करीना के पिता रणधीर और मां बबीता की शादी 1971 में हुई थी, दोनों ने साथ में फिल्म भी की। पहली ही फिल्म में साथ काम करने के बाद दोनों को प्यार हो गया और दोनों ने फिर शादी करने का फैसला लिया।

करीना कपूर के मां पिता शादी के करीब 15 साल बाद अलग अलग हो गए थे। आज भी दोनों ने तलाक नहीं लिया है लेकिन दोनों साथ भी नहीं रहते। कुछ दिन पहले ही रणधीर कपूर की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X