इरफान खान की पत्नी सुतापा से करीना कपूर की मुलाकात, कहा- मेरा दिल टूट गया
इरफान खान के निधन ने इंडस्ट्री व सितारों सभी को झकझोर कर रख दिया है। हाल में ही करीना कपूर ने फिल्मफेयर से बातचीत में अपने को-स्टार इरफान खान के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया। साथ ही बेबो ने उनकी पत्नी सुतापा सिकदर की जमकर तारीफ की। उन्होंने इरफान खान के साथ काम कर खुशी जताई। करीना कपूर खान ने कहा कि जब उन्होंने मकबूल फिल्म देखी तो वह तबसे उनके साथ फिल्म करना चाहती थीं।
बता दें फिल्म अंग्रेजी मीडियम में पहली बार करीना कपूर ने दिग्गज एक्टर इरफान खान के साथ स्क्रीन शेयर की। ये फिल्म इरफान खान की आखिरी फिल्म थी जो कि मार्च में ही रिलीज हुई। कोरोना संकट के चलते अंग्रेजी मीडियम कुछ खास कमाल बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा पाई थी।
अंग्रेजी मीडियम जब रिलीज हुई तो उसके चंद दिन बाद ही देशभर सिनेमा बंद कर दिए गए थे। लेकिन इस फिल्म में इरफान खान संग काम करके करीना खुद को खुशनसीब समझती हैं।


Click it and Unblock the Notifications