अगले 5 साल तक करीना के नहीं होंगे पांव भारी...
दर असल करीना कपूर को इस मुद्दे पर बोलना इसलिए पड़ा क्योंकि करीना इधर काफी दिनों से किसी अवार्ड फंक्शन में पर्फार्म करती नहीं दिखीं और जब भी वह फिल्म के इतर किसी आयोजन में दिखायी पड़ी तो ज्यादातर वह सैफ के साथ साड़ी में लिपटी हुईं नजर आयीं।
जिसकी वजह से लोगों ने दबी जुबान में कहना शुरू कर दिया कि करीना शायद अभी गर्भवती हैं इसलिए ही वह ऐसे लोगों के सामने आ रही हैं। जब मीडिया में इस बात का हल्ला मचने लगा तब करीना को इस बारे में सफाई देनी पड़ी।
करीना ने कहा कि वह अवार्ड फंक्शन में स्टेज पर तभी डांस करती हैं जब उन्हें मन मुताबिक पैसे मिलते हैं। इधर काफी दिनों से उन्हें जो ऑफर मिले वह उन्हें पसंद नहीं आये इस कारण डांस करते नजर नहींआयीं।
गौरतलब 16 अक्टूबर 2012 के करीना ने सैफ के साथ रजिस्टर्ड मैरज की थी। करीना सैफ की दूसरी पत्नी हैं। सैफ को अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह से दो बच्चे हैं जिनका नाम सारा और इब्राहिम हैं। जो करीना को छोटी अम्मी कहकर पुकारते हैं। करीना फिलहाल उन्हीं बच्चों की परवरिश में सैफ को मदद कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
