करीना कपूर खान का नो मेकअप लुक, फिदा हुआ जमाना, इंटरनेट पर कहर ढा रही हैं ये तस्वीरें !
करीना कपूर खान इन दिनों अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। लॉकडाउन में करीना उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं जो कि अपनी तस्वीरों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। कभी तैमूर के साथ तो कभी अपने पुराने दिनों की तस्वीर करीना ने बीते दिनों शेयर की। इस बार उनका नो मेकअप लुक चर्चा में बना हुआ है।
जिस पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन दे रहे हैं। इस सेल्फी में करीना कपूर बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर उन्हें जमकर तारीफ मिल रही है। उनके फैन कह रहे हैं कि करीना को मेकअप की जरा भी जरूरत नहीं है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि बिना मेकअप के भी उनका चेहरा देखते ही बनता है।

इस तस्वीर को पोस्ट करने के साथ करीना ने लिखा है कि आईशेडो बहुत मेनस्ट्रीम है। एक फैन ने लिखा है कि जब आप इतनी सुंदर हो सकती हो तो आपको मेकअप की कोई आवश्यकता नहीं है। कई लोग तो ये कह रहे हैं कि करीना एकदम नेचुरल ब्यूटी हैं।
View this post on InstagramBecause eye-shadow is too mainstream! 💁🏻♀️
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on


Click it and Unblock the Notifications