सौतन अमृता सिंह से कभी नहीं मिलीं करीना कपूर खान, वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल, लोग कर रहे हैं ट्रोल

Kareena Kapoor Khan on Amrita Singh- सैफ अली खान ने दो शादियां की हैं। दूसरी पत्नी करीना कपूर खान हैं जो कि मौजूदा समय में उनके साथ हैं। इसके पहले छोटे नवाब ने एक्ट्रेस अमृता सिंह को अपना हमसफर बनाया था।
इस शादी से उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है। करीना कपूर खान से भी उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम तैमूर और जेह है। लेकिन क्या दोनों परिवारों में आज भी बैलेंस है?
इसको लेकर करीना कपूर खान से जब बात की गई तो कुछ ऐसा सामने आया जो कि हैरान करने वाला है। करण जौहर ने करीना से पूछा था कि क्या अमृता सिंह के साथ उनके कैसे रिश्ते हैं? बेबो ने एक हैरान करने वाली बात बताई है।
क्या बोलीं करीना कपूर खान?
करीना कपूर ने खुले तौर पर करण जौहर से बताया है कि, ''मैं कभी भी अमृता सिंह से नहीं मिली हैं। मैं उनकी काफी इज्जत करती हूं। मैं सैफ से तब मिली जब उनके तलाक के कई साल पूरे हो चुके थे। तो वो कोई समय नहीं था और वो पूरी तरह से सिंगल था।'' करण जौहर भी इस दौरान काफी हैरानी से सुनते नजर आ रहे हैं। करीना कपूर खान काफी बेबाक हैं और अपनी बातें खुले तौर पर रखती हैं। हालांकि ये वीडियो काफी पुराना है। देखने वाली बात होगी कि करीना कपूर खान के साथ कभी अमृता सिंह की तस्वीर सामने आती है या नहीं। सैफ अली खान और करीना फिलहाल काम के साथ साथ अपने परिवार को लेकर भी काफी बिजी हैं।
क्या बोले लोग?
करीना कपूर खान के इस वीडियो को लेकर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''और ये कथित तौर पर समाज के उदाहरण हैं।'' एक ने लिखा, ''करण जौहर भी चौंक गया।'' एक ने लिखा, ''चोर है ना।'' एक ने लिखा, ''किस मुंह से मिलती बेचारी।'' एक ने लिखा, ''जरूरत भी क्या है।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। आप भी देखिए ये वायरल वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











