फ्लाइट में करीना कपूर खान ने फैंस से की थी बदसुलूकी? नारायण मूर्ति का पुराना वीडियो वायरल!

kareena kapoor khan

कई बार ऐसी खबरें आती हैं जिसको सुनकर लोग हैरान हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला इस वक्त चर्चा में हैं और इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति ने एक खुलासा किया है। उन्होने करीना कपूर खान को लेकर एक खुलासा किया है और कहा है कि उन्होने फ्लाइट में फैंस के साथ बदसुलूकी की थी।

बता दें कि ये एक पुराना वीडियो है जो कि अब वायरल हो रहा है। नारायण मूर्ति ने कहा, "एक दिन मैं लंदन से आ रहा था और मेरे बगल वाली सीट पर करीना कपूर बैठी थीं। इतने सारे लोग उनके पास आए और हैलो कहा। उन्होंने प्रतिक्रिया देने की भी जहमत नहीं उठाई।"

"मैं थोड़ा आश्चर्यचकित हुआ। जो कोई भी मेरे पास आया, मैं खड़ा हो गया, और हमने एक मिनट या आधे मिनट तक चर्चा की- वे बस यही उम्मीद कर रहे थे।" जी हां, ये वीडियो चर्चा में है और लोगों का कहना है कि वो एटिट्यूड में होंगी।

हालांकि उनकी पत्नी सुधा मूर्ति ने करीना कपूर खान का बचाव करने की कोशिश की थी। इसके बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं और एक ने लिखा है, ''पहली बार मैं नारायण मूर्ति से सहमत हूं और सुधा मूर्ति से असहमत हूं।''

इसके अलावा एक ने लिखा, ''तभी तो करीना का ग्लैमर खत्म हो जाने के बाद किसी को याद भी नहीं रहेगा कि करीना कौन थीं.. दूसरी तरफ लोग हैं और आज से सौ साल बाद भी लोग आपको याद रखेंगे।''

एक ने लिखा, ''यह साबित करता है कि शिक्षा, पालन-पोषण और पारिवारिक पृष्ठभूमि एक प्रमुख भूमिका निभाती है।'' हालांकि इन सबको लेकर करीना कपूर खान ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। फिलहाल आप देखिए नारायण मूर्ति का ये पुराना वीडियो जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

Read more about: kareena kapoor khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X