ब्लैक बिकिनी में करीना कपूर खान का मालदीव वेकेशन, नो मेकअप के साथ 40 की उम्र में सबसे HOT
बॅालीवुड एक्ट्रेस स्टाइल और ग्लैमर के मामले में पीछे नहीं हैं। दूसरी बार मां बन चुकीं करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर एक बार फिर से इसे साबित कर दिया है। करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ब्लैक बिकिनी में अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है। करीना कपूर खान कुछ दिन पहले पति सैफ अली खान, बड़े बेटे तैमूर और छोटे बेटे जेह के साथ मालदीव वेकेशन के लिए निकली हैं।
सैफ अली खान के जन्मदिन के मौके पर करीना कपूर ने पूल में सैफ अली खान के साथ रोमांटिक पोत देते हुए पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। वहीं अब करीना कपूर खान ने इंस्टा स्टोरी पर ब्लैक बिकिनी में नो मेकअप के साथ अपना ग्लैमरस लुक दिखाया है जो कि इंटरनेट पर छाया हुआ है।

हर बार की तरह इस बार भी करीना कपूर खान काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। करीना कपूर खान एक बार फिर से फिल्मों के लिए अपनी फिटनेस पर पूरा फोकस कर रही हैं। करीना कपूर खान अपने साइज जीरो फिगर से भी सभी को हैरान कर चुकी हैं।

करीना कपूर खान का बिकिनी लुक
दूसरी बार मां बनने के बाद करीना कपूर खान ने फिर से अपनी बॅाडी को शेप में लाने के लिए कड़ी मेहनत शुरू कर दी है। जिसकी एक झलक उनकी इस लेटेस्ट बिकिनी तस्वीर से लगाया जा सकता है। बीच किनारे बैठकर करीना कपूर खान ने इस फोटो को कैमरे में कैद किया है। करीना बिना मेकअप के भी इस फोटो में काफी ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं।

सरोगसी चाहती थीं करीना कपूर खान
करीना कपूर खान ने कुछ दिन पहले अपनी किताब प्रेग्नेंसी बाइबल में इस बात का जिक्र किया था कि वो तैमूर अली खान के जन्म से पहले सेरोगसी का सोच रही थीं। क्योंकि उनका करियर ऊपर था, और मां बनने के बाद उनका शरीर पहले जैसा नहीं होगा।

करीना कपूर के पहले वेकेशन पर बिकिनी लुक
लेकिन करीना ने खुद पर यकीन कर मां बनने का फैसला लिया। आज करीना कपूर खान फिर से मां बनने के बाद शरीर को परफेक्ट शेप में लाने के लिए योगा, जिम और सही डाइट भी फॅालो कर रही है। करीना कपूर खान की ये बिकिनी तस्वीर इसे साबित करती हैं कि वो फिटनेस के मामले में काफी सजग हैं।

सैफ और करीना का रोमांटिक वेकेशन
सैफ अली खान के साथ दो दिन पहले करीना कपूर खान ने ये फोटो शेयर की थीं। जहां पर पूल के भीतर सैफ अली खान के साथ करीना कपूर रोमांटिक नजर आ रही हैं।करीना ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है कि हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी के प्यार को...अनंत समय तक, तुम्हारे साथ वह सब है जो मैं चाहती हूं।


Click it and Unblock the Notifications