पार्टी में करीना कपूर खान- मलाइका अरोड़ा ने दिखाई बोल्डनेस, गर्ल गैंग की तस्वीर VIRAL
करीना कपूर खान शानदार पार्टी के लिए भी लोकप्रिय हैं। अपने खास दोस्तों के साथ करीना कपूर खान कई बार वीकेंड पर पार्टी करती हैं। इस बार भी करीना कपूर खान ने अपनी गर्ल गैंग के साथ ग्लैमरस पार्टी की।करीना कपूर खान की इस पार्टी में उनकी दोस्त मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, करिश्मा कपूर खान नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों में एक साथ ग्लैमर और बोल्डनेस दिखाई दे रही है। करीना कपूर ने इस दौरान डेनिम शॅार्ट्स के साथ सफेद शर्ट पहन रखी है। जिसमें करीना कपूर खान काफी खूबसूरत और फिट दिखाई दे रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने इस फोटो में पूरी लाइमलाइट ले ली है। मलाइका अरोड़ा ने बिकिनी टॅाप के साथ मैचिंग श्रग और पैंट में काफी स्टाइलिश और बोल्ड दिखाई दे रही हैं।

बाकी लोग भी काफी स्टाइलिश दिखाई दे रहे हैं। करिश्मा कपूर ने ब्लू टॅाप और ब्लैक पैंट पहन रखी है। अमृता ने सफेद कुर्ता पायजामा में नजर आ रही हैं। करीना कपूर खान ने लिखा है कि हमेशा मेरी गर्ल।दूसरी बार मां बनने के बाद करीना कपूर खान एक बार फिर से फिट नजर आ रही हैं।
करिश्मा कपूर हमेशा से ही अपनी बहन करीना कपूर खान के साथ मी टाइम बिताते हुए नजर आ रही हैं। फोटो पर सोफे में बैठकर करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा ने स्टाइल मारते हुए पोज दिया है। करीना कपूर खान की इस गर्ल गैंग वाली तस्वीर पर करिश्मा कपूर ने दिल वाली इमोजी शेयर की है।
आपको बता दें कि करीना कपूर खान कुछ ही साल पहले इंस्टाग्राम पर आयी हैं। करीना कपूर खान को इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन लोग फॅालो करते हैं। काम की बात करें तो करीना कपूर खान जल्द ही आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगी। करीना आखिरी बार इरफान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आयी थीं।


Click it and Unblock the Notifications