..................... Kareena Kapoor Khan lungi under bikini Kareena Kapoor Khan teases fans with latest greese beach vacation photos - Hindi Filmibeat

पति की पहली शादी में सिर्फ 11 साल की थी ये कपूर खानदान की ये लाडली, अब बिकिनी पहन किया लुंगी डांस

Kareena Kapoor Khan

Kareena Kapoor Khan Bikini: तमाम सुपरहिट देने वाली कपूर खानदान की सुपरस्टार करीना कपूर खान ने एक बार फिर से अपनी वेकेशन फोटोज से इंस्टाग्राम गुलजार कर दिया है। करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जो कि फैंस की फीड को काफी रिफ्रेशिंग फील करा रही हैं।

करीना कपूर खान की इस सुपरबिंदास तस्वीरों की बात करें तो हसीना इस दौरान पीले रंग की बिकिनी और चेक स्कर्ट में गजब के अंदाज में स्ले करती दिखाई दे रही हैं। करीना कपूर ने अपने इस लुक और बिंदास बनाने के लिए बीच पर सनग्लासेस और कैप लगाया हुआ है। इसके साथ ही बेबो के पोज और कॉन्फिडेंस की तो बात ही क्या। करीना कपूर खान ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "ग्रीस में लुंगी डांस किया बहुत मजा आया। जरूर ट्राय करें।" यहां देखिए करीना की ये लेटेस्ट तस्वीरें।

इससे कुछ ही दिनों पहले करीना ने अपने इस वेकेशन की और भी तस्वीरें शेयर की थीं। करीना द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है की करीना कपूर न्यूड कलर की स्टाइलिश मोनोकनी पहनी नजर आ रही हैं। खुले बाल और आंखों पर चश्मा लगाए करीना कैंडिड तस्वीरें खिंचवाती दिख रही हैं। बता दें कि करीना की इन तस्वीरों पर फैन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं जहां एक फैन ने लिखा- कौन कहेगा बेबो दो बच्चों की मां है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-अभी भी वैसा ही है बेबो का चार्म। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- छलिया-छलिया ओ छलिया।

करीना कपूर की इन तस्वीरों में फैंस सैफ अली खान और उनके बच्चों को भी काफी मिस कर रहे हैं। बता दें कि सैफ करीना वेकेशन के शौकीन हैं। इसके साथ ही दोनों की कैमिस्ट्री और बॉनेडिंग फैंस को काफी पसंद है। सैफ करीना की उम्र में 10-11 सालों का फासला है। हालांकि दोनों को साथ में देखकर ये कहना काफी मुश्किल होता है। इसके साथ ही एक दिलचस्प बात आपको बता दें कि सैफ की पहली शादी यानि के सैफ अमृता ने जब 1991 में शादी की थी तो उस वक्त करीना सिर्फ 11 साल की थीं।

Read more about: kareena kapoor khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X