रणबीर कपूर के साथ रेड हॉट ड्रेस में कमाल की लगीं करीना कपूर खान, लोग कर रहे हैं तारीफ!

अभिनेता रणबीर कपूर इस वक्त अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को लेकर बिजी हैं लेकिन इस वक्त उनकी तस्वीर इस फिल्म की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नहीं बल्कि करीना कपूर खान के साथ सामने आई है। जी हां, एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर कपूर और करीना कपूर खान एक साथ नजर आ रहे हैं और मीडिया के लिए दोनों पोज दे रहे हैँ। बियर्ड लुक में रणबीर कपूर काफी हैंडसम लग रहे हैं तो वहीं करीना कपूर खान रेड हॉट ड्रेस में अपने हुस्न का जलवा बिखेरतीं नजर आ रहीं हैं।
जैसे ही दोनों की तस्वीरें सामने आईं ये धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों का कहना है कि दोनों एक साथ कमाल लग रहे हैं। चचेरे भाई बहन की जोड़ी लोगों के दिलों पर राज करती हैं और दोनों की अपनी अपनी शानदार फैन फॉलोविंग है।
यूजर्स ने इनकी तस्वीरों पर प्यार बिखेरते हुए कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा है, ''करीना कमाल की लग रही हैं, वह फिट दिख रही हैं।'' एक ने लिखा, ''बुड्ढा हो गया ये तो और करीना को देख लो।''
जबकि एक का कहना था, ''करीना पिछले कुछ समय में सबसे अच्छी और सबसे फिट दिखती हैं।'' इतनी सहजता से स्टाइलिश। जबकि एक का कहना था, ''ऐसा क्यों लगता है कि वह आरके से घबराई हुई है?''
इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आए हैं लेकिन किसी भी कमेंट पर करीना और रणबीर कपूर का रिएक्शन सामने नहीं आया है। वर्कफ्रंट पर रणबीर कपूर काफी जल्दी तू झूठी मैं मक्कार के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।
इसके अलावा उनका नाम सौरव गांगुली बायोपिक से भी जुड़ रहा है। बात करें करीना कपूर खान की तो आखिरी बार वो आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा का हिस्सा बनीं थीं।


Click it and Unblock the Notifications