सैफ अली खान के लिए करीना कपूर खान ने कुंभ में लगाई डुबकी? वायरल फोटो की सच्चाई जान लोग दे रहे सलामी

Kareena Kapoor Kumbh Viral Photo Fact Check: पटौदी फैमिली इन दिनों काफी बुरे फेज से गुजर रही है। सैफ अली खान पर उनके घर में हुए हमले के बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में उथल पुथल है। करीना कपूर जहां ऐसे समय में सैफ अली खान को अस्पताल में और पूरे परिवार को काफी अच्छे से संभाल रही है तो इसी बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है।
करीना कपूर की इस वायरल तस्वीर की बात करें तो एक्ट्रेस इस फोटो में साधवी के रुप में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने भगवा पहना हुआ है और कहा जा रहा है कि करीना कपूर भी कुंभ 2025 में डुबकी लगाने के लिए पहुंची हैं।
तमाम वीआईपी और वीवीआईपी इन दिनों कुंभ का दौरा कर रहे हैं ऐसे में लोगों का मानना है कि हो सकता है कि करीना भी सैफ की सलामती के लिए कुंभ में डुबकी लगाने के लिए पहुंची हों। हालांकि आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। दरअसल, करीना कपूर की ये कुंभ वाली तस्वीर AI जेनेरेटेड है। हसीना कुंभ में नहीं बल्कि अपने घर परिवार के साथ मुंबई में हैं।
बता दें कि करीना कपूर खान के साथ साथ और भी कई सेलेब्स की AI तस्वीरें सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रही हैं जो कुंभ में डुबकी लगाते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर हर सेलेब्स की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उनकी फेक तस्वीरें वायरल कर दी जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications