Pics: करीना कपूर खान ने बिल्कुल देसी अंदाज़ में की नवरात्रि की शुरूआत, झुमके, बिंदी, कंगन और ढेर सारे पकवान
करीना कपूर खान जबसे इंस्टाग्राम पर आई हैं, उनके फैन्स को आए दिन करीना किसी ना किसी अपडेट के साथ खुश कर ही देती हैं। अब नवरात्रि की शुरूआत पर करीना कपूर खान ने अपने दिन से एक झलक फैन्स को भी दी और करीना का नवरात्रि का पहला दिन बिल्कुल पारंपरिक अंदाज़ में मना।
ढेर सारा खाना और देसी अंदाज़ में बिंदी और झुमकों में सजी हुई करीना कपूर खान। करीना ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की जहां उनकी टीम भी ढेर सारे पकवान खाती दिखीं और साथ में दिखे उनके मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर।

ये तस्वीरें शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने लिखा - वैन में जो कुछ भी होता है वो या तो वैन में ही राज़ की तरह दबा रह जाता है या फिर हमारे शरीर पर दिखता है। गौरतलब है कि हाल ही में करीना कपूर खान को उनके बढ़ते वज़न के लिए काफी ट्रोल किया गया था जिसके बाद करीना ने ट्रोल्स को जवाब भी दिया।

वज़न की वजह से प्रेगनेंसी की अफवाह
जहां एक तरफ, ट्रोल करने वाले करीना कपूर खान के बढ़ते वज़न को ट्रोल कर रहे थे वहीं इस वजह से कुछ महीनों पहले, उन्हें वापस प्रेगनेंट भी बता दिया गया था। इसके बाद करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बारे में एक मज़ेदार पोस्ट किया करते हुए लिखा था - रिलैक्स करो यार तुम लोग। ये बस पास्ता और वाईन का असर है। मैं प्रेगनेंट नहीं हूं। सैफ अली खान का कहना है कि वो पहले ही इस देश की आबादी में काफी बढ़ोतरी कर चुके हैं।

पारंपरिक अंदाज़ में मनाई गणेश चतुर्थी
हाल ही में करीना कपूर खान अपने छोटे बेटे जेह अली खान के साथ पारंपरिक अंदाज़ में गणेश चतुर्थी मनाती दिखाई दी थीं। करीना ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं जहां जेह, मोदक पर झपट्टा मारते दिखाई दे रहे थे। पिछली बार तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर खान ने फिल्मों से एक ब्रेक लिया था। वैसे ही इस बार भी जेह के जन्म के बाद करीना कपूर खान ने फिल्मों से छोटा सा ब्रेक लिया था और बेटे के परवरिश में सारा ध्यान लगाया था।

बेटे के नाम पर ट्रोल्स हुई थीं दुखी
करीना कपूर खान ने अपने दोनों बेटों के नाम अनाउंस किए तो दोनों बार ये बच्चे ट्रोल हुए। फैन्स को तैमूर और जहांगीर दोनों ही नाम से दिक्कत थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान ने कुबूल किया कि जब उनके बेटों के नाम ट्रोल हो रहे थे तो इसका असर उन पर भी पड़ा। उन्हें काफी खराब लगा और समझ ही नहीं आया कि लोग इतने छोटे बच्चों को ट्रोल क्यों करेंगे।

प्रेगनेंसी के दौरान भी किया था काम
करीना कपूर ने दोनों ही बार अपनी प्रेगनेंसी को भी स्टाईल स्टेटमेंट बना दिया था। पिछली बार जब करीना प्रेगनेंट थीं तो उनकी ढेरों तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल थीं। इस बार भी करीना कपूर खान के काफ्तान बहुत पॉपुलर हुए। करीना आराम से इनमें घूमते दिखाई देती थीं। अपनी डिलीवरी से एक दिन पहले तक भी करीना ने फैन्स को अपनी झलक दी थी। प्रेगनेंसी के दौरान वो अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर काम भी करती रही थीं। इसके बाद करीना ने परिवार के साथ समय बिताने के लिए छोटा सा ब्रेक लिया था।

कर चुकी हैं वापसी
करीना कपूर खान सेट पर वापसी कर चुकी हैं। हाल ही में वो और जयदीप अहलावत, जापानी फिल्म The Devotion Of Suspect X के आधिकारिक हिंदी रीमेक की शूटिंग कर रही थे। इस फिल्म को कहानी फेम सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। फिल्म में करीना कपूर खान के साथ जयदीप अहलावत दिखाई देंगे। इसके अलावा, करीना कपूर, हंसल मेहता की अगली फिल्म में भी दिखाई देंगी।

सीता की डिमांड
करीना कपूर खान के सीता बनने को लेकर 12 करोड़ की डिमांड करने को लेकर हाल ही में काफी कंट्रोवर्सी हुई है। जहां करीना कपूर खान ने फिल्म के लिए 12 करोड़ मांगे थे वहीं फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर का कहना था कि इस फिल्म के लिए कंगना रनौत को छोड़कर और किसी को अप्रोच ही नहीं किया गया था। करीना ने बढ़ी फीस को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें लगता है कि ये उनका हक है और हीरोइनों को भी उतनी ही फीस मिलनी चाहिए जितनी कि हीरो को मिलती है। हालांकि, बाद में करीना ने इस बात का खंडन करते हुए कहा कि उन्हें ये फिल्म ऑफर ही नहीं हुई थी इसलिए उन्होंने 12 करोड़ पर सफाई देना ज़रूरी नहीं समझा।

आखिरी हिट फिल्म
करीना कपूर खान ने परदे पर आखिरी हिट फिल्म अक्षय कुमार के साथ 2019 में गुड न्यूज़ दी थी। इस फिल्म में भी करीना कपूर खान एक प्रेगनेंट औरत के रोल में दिखाई दी थीं। लाल सिंह चड्ढा में करीना कपूर खान के काम को सराहा नहीं गया। छोटे से ब्रेक के बाद जेह के जन्म के बाद करीना कपूर खान वापस सेट पर लौटीं सुजॉय घोष की नेटफ्लिक्स फिल्म पर। उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स का फैन्स को इंतज़ार है।


Click it and Unblock the Notifications











