करीना कपूर खान के ऊपर कबूतर ने की पोट्टी, नहाई-धोई बेबो का निकला स्वैग दिया ऐसा रिएक्शन

Kareena Kapoor Khan Video: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने स्टाइलिश लुक और स्वैग के लिए काफी मशहूर हैं। आए दिन करीना कपूर खान के लुक्स सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अब इसी कड़ी में एक बार फिर से करीना कपूरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कबूतर ने करीना पर की बीट
कई बार ऐसा होता ही कि आप कहीं खुले में बैठे या खड़े होते हैं और ऊपर पेड़ पर बैठा या उड़ता हुआ पक्षी आपके ऊपर बीट कर देता है। ऐसे में किसी को भी गुस्सा आना लाजमी है। कुछ ऐसा ही इस बार करीना कपूर खान के साथ हो गया है, लेकिन जिस तरीके से करीना कपूर ने इस मामले को हैंडल किया वो काबिल-ए-तारीफ है।
करीना कपूर खान का वीडियो वायरल
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि करीना कपूर खान नहा-धोकर बेहद रिफ्रेशिंग अंदाज में स्वैग में घर से निकली और इस दौरान उनपर कबूतर ने बीट कर दी। ऐसे में करीना ने देखा और फिर वो आगे की तरफ बढ़ गईं। बेबो का ये अंदाज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस इस वीडियो को देखने के बाद एक से बढ़कर एक दिलचस्प रिएक्शन दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव
बता दें कि करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी और अपनी फैमिली की शानदार तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। करीना कपूर खान का इंस्टाग्राम देखें तो पूरा का पूरा बेहतरीन तस्वीरों और वीडियो से गुलजार है।


Click it and Unblock the Notifications