वाकई यार...करीना तो पटाखा ही है...
हलकट जवानी वाली करीना कपूर के तो लाखों दीवाने हैं लेकिन वो तो अब मिसेस करीना सैफ अली खान बन चुकी हैं। लेकिन उनके चाहने वालों की नजर में वो आज भी किसी पटाखा से कम नहीं है। तभी तो इन दिनों वो पटाखे के रूप में बाजारों में बिक रही हैं। दिवाली का त्यौहार निकट है, बाजार में जबरदस्त रौनक है। लोगों की पटाखा खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखायी दे रही है।
लेकिन लोग करीना कपूर के नाम का पटाखा सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं। वैसे तो इस बार दिवाली के बाजार में प्रियंका चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा, दीपिका पादुकोण, असिन और ऐश्वर्या राय नाम के भी पटाखे हैं लेकिन करीना के नाम की बिक्री बहुत ज्यादा है।

गौरतलब है कि बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री करीना कपूर ने 16 अक्टूबर को अभिनेता सैफ अली खान के साथ शादी कर ली है लेकिन शादी के बाद भी करीना कपूर फिल्मों में सक्रिय है और बहुत जल्द वो प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में दिखायी पड़ेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











