गुड न्यूज़ की सफलता के बाद करीना कपूर खान बॉलीवुड की बॉक्स ऑफिस क्वीन
करीना कपूर खान को इंडस्ट्री में लगभग 20 साल हो गए हैं और वह हमेशा से हमें अलग और यादगार किरदारों से विस्मित करने में कामयाब रही हैं। वहीं इन 20 सालों में करीना कपूर, बॉक्स ऑफिस पर भी भीड़ खींचने में कामयाब रही हैं।
कभी खुशी कभी गम के पू से लेकर, जब वी मेट के गीत से लेकर वीरे दी वेडिंग के कालिंदी हो या गुड न्यूज़ की दिप्ती, उन्होंने अपने अभिनय से सभी को दंग कर दिया है । गुड न्यूज़ को बॉक्स ऑफिस पर मिल रहे रिस्पॉन्स को देख, करीना एक विशेष उल्लेख की हकदार हैं।

निस्संदेह करीना देश में शीर्ष महिला अभिनेताओं में से एक हैं। महिला ए्क्टर्स का नेतृत्व करते हुए करीना कपूर बीस साल से बॉलीवुड में राज कर रही है।
एक ट्रेड एक्सपर्ट के मुताबिक, "फिल्म इंडस्ट्री में मुमताज़, हेमा मालिनी, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित यह चार सुपरस्टार हीरोइनें रही हैं | लेकिन करीना कपूर की बॉलीवुड में लंबी पारी के कारण उनका नाम सुपरस्टार्स में दर्ज है।
करीना कपूर खान अपनी अगली फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के अपोज़िट और करण जौहर के निर्देशन में तख्त में नज़र आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











