मधुबाला के लिए परफेक्ट हैं करीना कपूर..हम नहीं इस खास शख्स ने कही ये बात
कहा जाता है कि मधुबाला जितनी खूबसूरत एक्ट्रेस बॉलीवुड में दूसरी नहीं हुई। आज भी उन्हें बॉलीवुड की सबसे लीजेंड एक्ट्रेस माना जाता है। दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में कल मधुबाला का मोम का पुतला लगाया गया।मोम का पुतला मधुबाला की छोटी बहन की उपस्थिति में हुई।
जब मधुबाला की बहन से जानने की कोशिश की गई कि उनके हिसाब से मधुबाला का किरदार कौन सी एक्ट्रेस निभा सकती हैं तो उन्होंने करीना कपूर का नाम लिया है। उनकी छोटी बहन ने कहा कि "एक समय था जब मैं चाहती थी कि ये किरदार माधुरी दीक्षित निभाएं लेकिन अब चाहती हूं कि करीना कपूर इस निभाएं।"

उनका मानना है कि करीना कपूर में भी वही चंचलता दिखती है जो मधुबाला में उस जमाने में दिखती है इसलिए वो इस किरदार के साथ न्याय कर पाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications