First Pic: करीना कपूर खान ने दोबारा मां बनने के 1.5 साल बाद की सेट पर वापसी, शुरू हुई अगली फिल्म की शूटिंग
करीना कपूर खान उन चंद अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने प्रेगनेंसी को ना सिर्फ स्टाईलिश बनाया बल्कि प्रेगनेंसी के दौरान आखिरी समय तक काम करते हुए अपने फैन्स के सामने एक मिसाल कायम की। तैमूर और जेह अली खान, दोनों के जन्म से पहले करीना कपूर खान आखिरी समय तक काम करती रहीं।
वहीं तैमूर के जन्म के बाद सेट पर लौटने से पहले करीना ने एक लंबा ब्रेक लिया था। और ऐसा ही उन्होंने अपने छोटे बेटे जेह के जन्म के बाद किया। जेह अली खान के जन्म के 1.5 साल बाद करीना कपूर खान सेट पर लौट चुकी है।

Recommended Video
करीना कपूर खान अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं और शूटिंग के पहले दिन, सेट से करीना कपूर खान की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है। करीना कपूर खान, सुजॉय घोष की अगली फिल्म में काम कर रही हैं। ये फिल्म जापानी फिल्म Devotion Of Suspect X का हिंदी रीमेक है। फिल्म की शूटिंग कालिमपॉन्ग में हो रही है।
फिल्म में करीना कपूर खान के साथ दिखाई देंगे पाताल लोक फेम जयदीप अहलावत और ये फिल्म 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। इस फिल्म के अलावा, इस साल, करीना कपूर खान, आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगी जो 15 अगस्त वीकेंड पर रिलीज़ होगी और अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन के साथ क्लैश करेगी।


Click it and Unblock the Notifications











