बेटे को जन्म देने के 18 दिन बाद, सेट पर लौटीं करीना कपूर खान, क्या है अगला प्रोजेक्ट!
करीना कपूर खान ने 21 जनवरी को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है जिसकी झलक उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी। अब खबर है कि डिलीवरी के 18 दिन बाद ही करीना कपूर खान सेट पर वापस लौट चुकी हैं और उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू कर दिया है। हालांकि, करीना कपूर खान का अगला प्रोजेक्ट क्या है, फैन्स ये जानने को उत्सुक हैं।
गौरतलब है कि डिलीवरी के पहले, करीना कपूर खान, आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रही थीं जिसका काम उन्होंने जल्दी खत्म कर दिया था क्योंकि आमिर चाहते थे कि डिलीवरी के पहले, करीना अपने सीन शूट कर लें।

लाल सिंह चड्ढा खत्म होने के बाद, करीना कपूर खान को करण जौहर की तख्त की तैयारी शुरू करनी थी। इस फिल्म में करीना कपूर खान, जहांआरा के किरदार में नज़र आने वाली थीं। लेकिन ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल के लिए तख्त डिब्बाबंद हो चुकी है।
ऐसे में करीना कपूर खान अब क्या शूट कर रही हैं और उनका अगला प्रोजेक्ट क्या होगा, ये जानने की उत्सुकता हर किसी को है।

करीना कपूर का का पहला सीन
जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी में करीना कपूर ने अभिषेक बच्चन के साथ अपना डेब्यू किया था। करीना और अभिषेक दोनों को ही इस फिल्म के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। रिफ्यूजी के 20 साल पूरे होने पर करीना ने अपनी ये तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि ये उनका पहला सीन था।

करियर के 20 साल
रिफ्यूजी के पहले करीना, ऋतिक के साथ कहो ना प्यार है की शूटिंग कर रही थीं लेकिन उन्होंने वो फिल्म छोड़ दी। तब से अब तक, 20 सालों में करीना कपूर 62 फिल्में कर चुकी हैं। आपको दिखाते हैं, पिछले दशक में करीना कपूर खान की फिल्मोग्राफी।

2020 में रिलीज होनी थी लाल सिंह चड्ढा
2020 में करीना कपूर के पास आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा थी लेकिन अब लॉकडाउन के बीच ये फिल्म 2020 में पूरी होकर रिलीज़ हो पाई। अब फिल्म दिसंबर 2021 में रिलीज़ हो रही है।

परदे पर आखिरी फिल्म
2019 में करीना कपूर ने गुड न्यूज़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। फिल्म उस साल की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में से एक बनी वहीं करीना के किरदार को भी काफी ज़्यादा सराहा गया।

महिला मोर्चा संभाला
2018 में करीना कपूर ने वीरे दी वेडिंग की कालिंदी के साथ सबका दिल जीता।ये करीना के लिए तैमूर के बाद का कमबैक था और दर्शकों ने परदे पर करीना को देख सांस में सांस ली।

खाली समय
2017 में करीना कपूर खान ने कोई फिल्में नहीं कीं। इसके पहले 2016 में वो उड़ता पंजाब और की एंड का में दिखाई दीं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ना चली हों लेकिन फिर भी दर्शकों को पसंद आई।

कैमियो में भी सुपरस्टार
करीना कपूर ने इस साल तीन फिल्में कीं और एक तरह से तीनों कैमियो। बजरंगी भाईजान, ब्रदर्स और गब्बर इज़ बैक। फिर भी वो सुपरस्टार हैं।

याद भी नहीं करना चाहेंगे ये कैमियो
हैप्पी एंडिंग और द शौकीन्स का कैमियो तो बात करने लायक नहीं है। खैर सिंघम रिटर्न्स में अजय देवगन के अलावा किसी को क्रेडिट देना चाहिए अगर तो उन्हें दे सकते हैं।

2013 की रिपोर्ट
इस साल करीना ने सत्याग्रह की जो और इमरान खान का करियर चौपट हुआय गोरी तेरे प्यार में। इसके अलावा बॉम्बे टॉकीज़ में भी करीना कपूर ने एक कैमियो किया। कैमियो किया।

दबंग से आईटम सॉन्ग
2016 में करीना ने 6 फिल्में कीं। एक मैं और एक तू जिसमें वो अपनी उम्र से छोटे इमरान खान के साथ नज़र आईं। सैफ अली खान के साथ एजेंट विनोद, राउडी राठौर, ऐश्वर्या राय के छोड़ने के बाद मधुर भंडारकर की हीरोइन और आमिर खान के साथ तलाश। इसके अलावा करीना कपूर, सलमान खान के साथ दबंग 2 के गाने फेविकोल में दिखाई दीं।

बॉडीगार्ड से छम्मक छल्लो तक
इस साल भी दो फिल्में आईं। एक तो बॉडीगार्ड सलमान खान के साथ। इसके अलावा शाहरूख की रा.वन भी बड़ी अजीब सी सुपरहीरो फिल्म थी। छम्मक छल्लो के नंबर दे दीजिए।

दशक की शुरूआत
पिछले दशक की शुरूआत करीना कपूर खान ने की थी गोलमाल 3 के साथ। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त चली थी। अब देखना है कि 2021 में नए दशक की शुरूआत क्या करीना, साल खत्म होने पर ही करेंगी या उससे पहले वो कोई धमाका करेंगीं।


Click it and Unblock the Notifications
