OMG- करीना कपूर खान ने किया इंस्टाग्राम डेब्यू- मिनटों में हुए इतने लाख फॉलोवर्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया है। जी हां, गुड न्यूज एक्ट्रेस करीना कपूर ने आधिकारिक तौर पर इंस्टाग्राम पर कदम रख लिया है। अब वह भी दूसरे सितारों की तरह इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्मों और एक्टिविटी को साझा करेंगी। इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते ही सोशल मीडिया पर करीना कपूर की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगे हैं।
करीना कपूर को लेकर कहा जाता रहा है कि उनका इंस्टाग्राम पर सीक्रेट अकाउंट था। एक बार करण जौहर के चैट शो में करीना कपूर और रणबीर कपूर संग इस बात को लेकर हंसी मजाक किया था। तभी से ये ऐसी बातें थी कि करीना कपूर चुपके चुपके इंस्टाग्राम अकाउंट चलाती हैं।

बहन करिश्मा कपूर ने करीना कपूर की इंस्टाग्राम पर स्वागत किया। साथ ही उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल की तस्वीर भी साझा किए। अब तक तमाम सेलेब्स और फैंस करीना कपूर का इंस्टाग्राम पर स्वागत कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications