53 साल के हुए सैफ अली खान, पटौदी बेगम ने मोनोकिनी पहने काट दिया बवाल.. ऐसे किया सेलिब्रेट

Kareena Kapoor, Saif Ali Khan

Kareena Kapoor Wishes Saif Ali Khan Birthday: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान आज अपना 53वां जनमदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनके घर पर उनके बर्थडे का शानदार सेलिब्रेशन चल रहा है। करीना कपूर खान ने सैफ को बर्थडे विश करने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है। करीना कपूर खान ने सैफ के लिए बेहद खास तस्वीर के साथ स्पेशल नोट भी लिखा है।

करीना कपूर खान ने सैफ अली खान के साथ क्वालिटी टाइम की एक थ्रौबैक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में सैफ अली खान जहां शर्टलैस अंदाज में दिखाई दे रहे हैं तो वहीं करीना कपूर पिंक मोनोकिनी में उनके साथ सेक्सी अंदाज में बैठी पोज दे रही हैं। सैफ करीना की ये तस्वीर मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने लिखा, "आपने वह तस्वीर चुनी जिसे में खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सकती थी, भले ही आप मेरे सामने मुस्कुरा रहे हो और ऐसा क्यों न हो, आज आपका जन्मदिन है, तुम हमेशा ऐसे ही निश्चित रहो मेरी जान। मेरे परम प्रेमी आपको जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं, सच बताऊं तो आपके जैसा वास्तव में कोई नहीं है। दयालु, उदार और थोड़ा पागल, मैं आपके बारे में पूरा दिन लिख सकती हूं, लेकिन हमें केक भी खाना होगा।"

इस पोस्ट पर करिश्मा कपूर ने रेड हार्ट और स्टार इमोजी शेयर रिया। सोनम कपूर ने लिखा- हैप्पी बर्थडे सैफ। हम आपको प्यार करते हैं। अर्चना पूरन सिंह ने भी बधाई दी। अमृता सिंह लिखा आज तो सैफ का दिन है। वहीं, फैन्स ने बेबो के लुक को देख फायर इमोजी से अपनी फीलिंग्स बयां की।

इसके साथ ही आपको बता दें कि सैफ अली खान का बर्थजे सेलिब्रेट करने के लिए उनके करीबी और दोस्त उनके घर पर पहुंच रहे हैं। सैफ और अमृता की बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम अली खान भी केक और बैलून लेकर उनके घर पर अब्बा का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पहुंचे हैं।

बता दें कि सैफ अली खान को आखिरी बार फिल्म 'आदिपुरुष' में देखा गया था। इस फिल्म में रावण के किरदार में दमदार एक्टिंग से सैफ ने हर किसी का दिल जीता, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इसके बाद से एक्टर के फैंस उनकी आने वाली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X