'जब वी मेट' सुपरहिट हुई तो मैं डिप्रेशन में चली गई थी- करीना कपूर का खुलासा
करीना कपूर खान की साल 2019 की सुपरहिट फिल्म रही है गुड न्यूज। जल्द ही वह इस साल इरफान खान के सात अंग्रेजी मीडियम में पुलिस अफसर की भूमिका निभाते हुए नजर आयेंगी। करीना के सुपरहिट फिल्मों की बात की जाए तो उनके करियर की सबसे यादगार फिल्म रही है जब वी मेट।
करीना कपूर ने इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ अपने रोमांस और अदायगी को लेकर काफी वाहवाही बटोरी थी। लेकिन इस फिल्म ने करीना कपूर के निजी जीवन को काफी चोट पहुंचाई है।

ये वो समय था जब करीना और शाहिद अपने रिश्ते का अंत करने का फैसला ले रहे थे। फिल्म रिलीज होने के बाद करीना कपूर खान डिप्रेशन में चली गई थीं। इसका खुलासा खुद करीना कपूर खान ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications