करीना कपूर खान ने शाहिद कपूर को ऐसे किया इग्नोर, कभी अभिनेता के प्यार में पागल थी हसीना!

Kareena Kapoor Khan Ignored Shahid Kapoor- बीती रात दादासाहब फाल्के अवॉर्ड्स 2024 के दौरान इस इवेंट पर कई सितारे पहुंचे थे। इस दौरान करीना कपूर खान और शाहिद कपूर भी नजर आए थे।
लेकिन फोटो क्लिक करवाते वक्त कुछ ऐसा देखने को मिला है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल इस दौरान करीना कपूर खान के द्वारा शाहिद कपूर को पूरी तरह से इग्नोर किया गया था। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आकर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में आप देखेंगे कि शाहिद कपूर अपने कुछ साथियों के साथ मीडिया के सामने खड़े और फोटो क्लिक करवा रहे हैँ। इतने में वहां से करीना कपूर खान निकलती हैं और शाहिद के बगल में खड़े व्यक्ति को हाय बोलती हैं। लेकिन वो पास में ही खड़े शाहिद कपूर को पूरी तरह से इग्नोर कर देगी हैं। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
एक ने लिखा, ''मुझे खुशी है कि ये महिला उनकी जिंदगी में नहीं है।'' एक का कहना है, ''शाहिद की किस्मत अच्छी है जो मैडम से बच गए।'' एक ने लिखा, ''मीरा बेसिक बोरिंग बेबो से 1000000 गुना बेहतर है! अपने आप को धोखा मत दो! बेबो बहुत अजीब है।'' एक का कहना है, ''ये घटिया है। वह चली गई और फिर अपना रवैया दिखाया।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
इग्नोर करने के पीछे है दोनों का पास्ट
जी हां, दरअसल करीना कपूर खान जब करीना कपूर थीं तब वो शाहिद कपूर को डेट कर रही थी। दोनों काफी सीरियस रिलेशनशिप में थे और शादी करने का मन बना रहे थे। इन दोनों का एक किसिंग वीडियो भी उस दौरान लीक हुआ जिसके बाद काफी बवाल हुआ था। हालांकि दोनों क्यों अलग हुए इसको लेकर किसी के पास कोई जानकारी नहीं है। करीना कपूर की लाइफ में बाद में सैफ अली खान आए तो उन्होने शादी कर ली। जबकि शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत को हमसफर बनाया। अब जाहिर है कि दोनों का पास्ट है और इसलिए ये एक दूसरे को इग्नोर करते दिखे।
फिलहाल आप देखिए अवॉर्ड नाइट का ये वीडियो जिसमें करीना कपूर खान ने शाहिद कपूर को इग्नोर किया...


Click it and Unblock the Notifications











