..................... Kareena Kapoor Khan: I can't romance Varun Dhawan! - Hindi Filmibeat

ना बाबा ना.. मैं वरूण संग रोमांस नहीं कर सकती: करीना कपूर

करीना कपूर ने शादी के बाद अपने काम करने की शैली में काफी बदलाव किये हैं इस बदलाव के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा कि वो अब इस मकाम पर आकर अपने से कम उम्र के हीरो के साथ प्यार नहीं कर सकती हैं इसलिए वो वरूण धवन के अपोजिट कभी भी काम नहीं करेंगी। करीना ने कहा कि वरूण एक बहुत अच्छे कलाकार हैं लेकिन उम्र में बहुत छोटे हैं ऐसे में वो वरूण के साथ पेयरिंग कैसे कर सकती हैं।

वरूण एक बहुत अच्छे कलाकार हैं लेकिन उम्र में बहुत छोटे हैं

करीना ने कहा कि वो ऐस करने में असहज महसूस करेंगी इसलिए वो छोटे अभिनेताओं संग काम नहीं करेंगी। मैं शाहरूख, आमिर, सलमान, अजय और अक्षय के साथ ही फिट हूं।

करीना ने कहा कि वह फिल्म की अलग-अलग विधाओं के बीच संतुलन बिठाने की कोशिश कर रही हैं। मैंने व्यावसायिक कलाकार होने के नाते काफी फिल्में की हैं। अब मैं पारंपरिक फिल्मों और गैर पारंपरिक फिल्मों के बीच संतुलन बिठाना चाहूंगी। मैं आनंद राय, सुधीर मिश्रा, दिबाकर बनर्जी और राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ काम करना चाहूंगी और मैं इसके लिए काम कर रही हूं।"

फिलहाल करीना अपनी आने वाली फिल्म सिंधम रिटर्नस के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म इस साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर प्रदर्शित हो रही है। फिल्म के हीरो अजय देवगन हैं तो वहीं फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं।

निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम रिटर्न्‍स' 2011 में आई उनकी फिल्म 'सिंघम' का सीक्वल है। अजय ने इसमें पुलिस इंस्पेक्टर बाजीराव सिंघम की अपनी भूमिका दोहराई है।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/M3KqzpP6Ej0?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X