अपने हवाई जहाज से गोआ पहुंची है करीना कपूर की टोली...बेस्ट फ्रेंड अमृता का बर्थडे मनाने
करीना कपूर अपने दोस्तों की टोली के साथ उड़ कर गोआ पहुंच चुकी हैं। मौका है, अमृता अरोड़ा का जन्मदिन मनाने का। करीना कपूर, मलाईका अरोड़ा खान, अमृता अरोड़ा, करिश्मा कपूर और सैफ अली खान इस सेलिब्रेशन के लिए गोआ पहुंच चुके हैं।
गौरतलब है कि अमृता और करीना अपने करियर के शुरूआती दिनों से बेस्ट फ्रेंड्स हैं। और इसी कारण उनकी बहनें मलाईका और करिश्मा भी दोस्त बन गई। अब इस गैंग में सैफ अली खान भी शामिल हो चुके हैं।

करीना ने अमृता के लिए एक बोहो थीम पार्टी रखी है। इसका मतलब है कि आपको ढेर सारी शानदार तस्वीरें मिलने वाली हैं। वहीं काम की बात करें तो करीना कपूर वीरे दी वेडिंग में बिज़ी हैं।
इसके अलावा करीना ने कोई फिल्म साइन नहीं की है। वहीं अमृता अरोड़ा अब फिल्मों से दूर अपने परिवार में रम गईं हालांकि वो दोस्तों को कभी नहीं भूलतीं और गाहे बगाहे पार्टी करती दिख जाती हैं। हाल ही में अमृता ने अपनी बहन मलाइका के साथ एक शानदार फोटोशूट किया जो काफी वायरल हुआ था।
देखिए उनकी खास तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications











