..................... Kareena Kapoor Khan having fun with Malaika Arora during the shoot in London! करीना कपूर खान मलाइका अरोड़ा लंदन - Hindi Filmibeat

Kareena Kapoor Khan शूटिंग के दौरान Malaika Arora के साथ लंदन में कर रहीं हैं मस्ती!

kareena kapoor khan, malaika arora

हाल ही में हंसल मेहता की एक फिल्म के सेट से करीना कपूर खान का फर्स्ट लुक सामने आया था और इस वक्त वो लंदन में शूटिंग कर रहीं हैं। जी हां, लाल सिंह चड्ढा के बाद करीना कपूर खान इस फिल्म से धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उनके लुक को देखकर लग रहा था कि वो कमाल करने वालीं हैं। अब लंदन से उनकी एक और तस्वीर सामने आई है लेकिन इस बार वो अकेली नहीं हैं।

इस तस्वीर में बेबो अपनी सबसे अच्छी दोस्त मलाइका अरोड़ा के साथ नजर आ रहीं हैं और इन दोनों की मुलाकात लंदन में ही हुई है। इन तस्वीरों को खुद मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है और फैंस को सरप्राइज दिया है।

बता दें कि दोनों साथ में काफी अच्छी लग रहीं हैं। दोनों के लुक की बात करें तो करीना कपूर खान काले और सफेद स्वेटर में नजर आ रहीं हैं और वो काफी जंच लग रहीं हैं, जबकि मलाइका एक लंबा काला कोट, एक सफेद टर्टलनेक टॉप और पैंट में कमाल लग रहीं हैं।

ये तस्वीर सामने आते ही वायरल हो गई है। मलाइका ने पोस्ट करते हुए लिखा है, 'फ्रॉम लंदन विद लव @kareenakapoorkhan'! मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी तस्वीरें अक्सर धमाका करतीं हैं।

हालांकि करीना कपूर खान की बात करें तो वो इस फिल्म लिए काफी मेहनत कर रहीं हैं और खबरें हैं कि हंसल मेहता की ये फिल्म एक थ्रिलर होने वाली है और उनको इसकी स्क्रिप्ट काफी पसंद आई थी। करीना कपूर खान को उनकी आखिरी फिल्म लाल सिंह चड्ढा में भी काफी पसंद किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X