Kareena Khan ने दूसरे बच्चे के बाद कराया अब तक का सबसे बोल्ड फोटोशूट, नवाब सैफ के छूटेंगे पसीने

Kareena Kapoor Khan Bold Photo Shoot: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान जो कि दूसरे बेटे जेह अली खान को जन्म देने के बाद फिर से वर्क फ्रंट में वापसी कर चुकी हैं, उनके हर दिन ग्लैमरस लु्क्स सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। अब करीना कपूर खान ने काफी समय बाद अपना बोल्ड फोटोशूट कराया है। करीना कपूर का ये अंदाज उनके फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा रहा है।
बेबो की इस फोटोशूट की बात करें तो एक्ट्रेस ने ये फोटोशूट हार्पर मैग्जीन के लिए कराया है। करीना कपूर ने इस फोटोशूट मे कई अलग अलग लुक्स में तस्वीरें क्लिक कराई हैं जो कि एक से बढ़कर एक शानदार हैं।
करीना की लेटेस्ट तस्वीरें
करीना के सबसे सिजलिंग लुक की बात करें तो ये है वाइन कलर की साड़ी लुक में... करीना कपूर इस दौरान हाई स्लिट ड्रेस में बिना फुटवीयर्स अपनी टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। बिखरी जुल्फें और चमकीली ब्रालैट करीना कपूर इस लुक में बोल्डनेस के चार चांद लगाती नजर आ रही हैं। फैंस इसे करीना की दूसरी प्रेग्नेंसी के बाद सबसे बोल्ड अंदाज करार दे रहे हैं।
सिंगल शोल्डर ड्रेस
वहीं बेबो के इस सिल्वर गोल्डन शाइनी लुक से नजरें ही हटाना मुश्किल सा है। करीना कपूर सिंगल शोल्डर ड्रेस में बेहद बिंदास और कॉन्फिडेंट अंदाज में पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस ने इस दौरान अपने बाल बन में बांधे हुए हैं और कानों और हाथ में ऐसेसीरीज कैरी की हुई हैं।
बीड्स वर्क कोटी
इसके साथ ही करीना के एक और लुक की बात करें तो एक्ट्रे इस दौरान बीड्स वर्क कोटी लुक में गजब की खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने लाउड न्यूड मेकअप और सरपेंट ब्रास्लेट के साथ अपने इस लुक को पूरा किया है।
करीना का वीडियो
हार्पर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर करीना के इस लुक का वीडियो भी शेयर किया है। करीना का लुक और अदाएं इतनी बेहतरीन हैं कि फैंस उनके इस वीडियो को बार बार प्ले कर रहे हैं।
पीले बॉडीसूट में करीना
इसके साथ ही पीले रंग की बॉडीसूट में करीना कपूर ने हर किसी के पसीने ही छुड़ा दिए हैं। करीना कपूर ने अपने इस जबरदस्त लुक को चोकर नेकलेस के साथ पूरा किया है।


Click it and Unblock the Notifications