Pics: गणपति विसर्जन से पहले, बप्पा के साथ दिखीं करीना कपूर खान, बेटे जेह ने मोदक की ओर मारा झपट्टा

जहां सितारे अपने अपने घर से बप्पा को विदा कर रहे हैं वहीं उन्हें विदा करने से एक दिन पहले, करीना कपूर खान ने भी अपने घर पर विराजे गणपति के दर्शन करवाए। करीना कपूर खान ने अपने घर पर बप्पा की आरती के बाद की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में उनके साथ उनके छोटे बेटे जेह अली खान भी दिखाई दिए।

जहां करीना कपूर खान का ध्यान, बप्पा के साथ तस्वीरें खिंचवाने में रहा वहीं दूसरी तरफ, नन्हें जेह का पूरा ध्यान मोदक की थाली की ओर रहा। जेह इन तस्वीरों में प्रसाद लपकते दिखाई दिए।

kareena-kapoor-khan-gives-a-glimpse-of-her-bappa-as-little-jeh-pounces-on-modak-prasad-see-pics

जेह अली खान का जन्म फरवरी 2021 में हुआ था और ये उनका दूसरा गणपति का त्योहार है। गौरतलब है कि जेह अक्सर ही अपने परिवार के साथ तस्वीरों में मस्ती करते नज़र आ जाते हैं। यहां देखिए उनकी कुछ प्यारी तस्वीरें।

मामू की शादी के बाराती

मामू की शादी के बाराती

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में सबसे छोटे बाराती जेह अली खान ही थे। उनके साथ करीना कपूर खान की तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

नहीं मिली परफेक्ट फैमिली Pic

नहीं मिली परफेक्ट फैमिली Pic

ये तस्वीर शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने लिखा था कि शादी के दौरान उन्हें एक परफेक्ट Family Pic भी नहीं मिल पाई क्योंकि जेह अली खान इधर उधर देखते रहे।

इनाया के साथ प्यारी सी तस्वीर

इनाया के साथ प्यारी सी तस्वीर

पिछले साल जेह ने सोहा अली खान की बेटी इनाया खेमू से अपनी कलाई पर अपनी पहली राखी बंधवाई। इस तस्वीर में जेह कुर्ता पाजामा में नज़र आ रहे हैं और इनाया दीदी उन्हें प्यार करती नज़र आईं।

सभी के साथ पहली तस्वीर

सभी के साथ पहली तस्वीर

हाल ही में लंदन में छुट्टियां मनाते वक्त सैफ अली खान अपने सभी बच्चों के साथ एक साथ दिखाई दिए। तस्वीर में जेह, सारा की गोद में नज़र आए और रोते हुए दिखे।

पहली दिवाली

पहली दिवाली

जेह की ये पहली दिवाली की तस्वीर है। इस तस्वीर में वो बहुत ही प्यारे नज़र आ रहे हैं।

पहला हॉलीडे

पहला हॉलीडे

सैफ अली खान और करीना कपूर खान, जेह की पहली ट्रिप पर मालदीव्स गए। ये उनकी पहली फैमिली ट्रिप से पहली तस्वीर।

अब्बा के साथ पहली तस्वीर

अब्बा के साथ पहली तस्वीर

जेह की ये पहली तस्वीर है अब्बा सैफ अली खान के साथ। हालांकि, तस्वीर में उनका चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X