करीना कपूर खान का खुलासा- आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा के लिए ऑडिशन देना पड़ा
एक्ट्रेस करीना कपूर खान इस समय फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और इस फिल्म में वो आमिर खान के साथ नजर आने वाली हैं। इसके पहले भी वो आमिर खान के साथ फिल्म 3 इडियट्स में नजर आईं थीं जो कि ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। लेकिन अब एक ऐसी खबर आ रही है जो कि आपको चौंका सकती है। गौरतलब है कि करीना कपूर खान के पास इतना एक्सपीरिएंस होने के बाद भी उनको फिल्म के लिए ऑडिशन देना पड़ा था।
करीना ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया और कहा कि उन्होने इस फिल्म के लिए 19 साल में पहली बार ऑडिशन दिया था। साथ ही उन्होने बताया कि फिल्म को लेकर आमिर खान ने उनके पास कॉल किया था और कहा था कि आपको इस फिल्म की कहानी सुननी चाहिए।

करीना कपूर खान को कहानी काफी ज्यादा पसंद आई और वो फिल्म के लिए राजी हुई। बाद में उनको ऑडिशन भी देना पड़ा जिसके बाद वो सेलेक्ट हुईं थीं। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद यह आमिर खान की अगली फिल्म होगी।
आमिर इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म की कहानी फॉरेस्ट गंप नामक किरदार के इर्द गिर्द घूमती है। जो दिमागी तौर पर भले ही पूरी तरह विकसित नहीं है। करीना कपूर खान भी काफी समय के बाद नजर आएंगीं।


Click it and Unblock the Notifications