OH..कमबैक के बाद करीना का धमाल..सलमान हैरान..कैटरीना नाराज..
करीना कपूर खान जी सिने अवार्ड में बॅालीवुड के टॅाप खान सैफ अली खान,सलमान खान,आमिर खान और शाहरूख खाान के सांग पर परफॅार्म करेंगी।
करीना कपूर खान अब एक बार फिर स्टेज पर हलचल मचाने के लिए तैयार है। वह मां बनने के बाद पहली बार एक बड़े मंच पर परफॅार्म करने जा रही हैं। वो भी बॅालीवुड के खान यानी कि सलमान खान,शाहरूख खान,आमिर खान और सैफ अली खान के सांग पर। जी हां।
करीना कपूर खान जी सिने अवार्ड के दौरान हिंदी सिनेमा के सभी खान के साथ अपनी फिल्मों के जश्न मनाती हुई नजर आयेंगी। वह इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा समय चल रहा है। मां बनने के बाद इस तरह अपने सफर का जश्न मनाने का मुझे मौका मिला है।

गौरतलब है कि करीना कपूर खान को यह मौका कैटरीना कैफ के कारण मिला है। इससे पहले कैटरीना कैफ इस अवार्ड में परफॅार्म करने वाली थी। वह इसके लिए पूरी तैयारी भी कर चुकी थी। लेकिन अंत समय में उनके चोट लग गई। वह इस अवार्ड से बाहर हो गई। ऐसे में करीना कपूर खान की धमाकेदार एंट्री हुई।
बहरहाल,चलिए देखते हैं करीना कपूर खान किन सांग पर परफॅार्म करने के लिए तैयार हो रही हैं। यहां देखें उन सांग की एक झलक..


Click it and Unblock the Notifications