Kareena Kapoor Khan ने शेयर की अपनी 'नो मेकअप लुक' सेल्फी, हो गईं ट्रोल, लोगों ने की एज शेमिंग

Kareena Kapoor Khan trolled: करीना कपूर खान ने अपनी प्रेग्नेंसी से लेकर अपनी बढ़ती उम्र तक, हर चीज को बहुत आत्मविश्वास के साथ अपनाया है। ये काफी साहसी कदम है, खासकर जब आप एक ग्लैमरस दुनिया से ताल्लुक रखते हैं। करीना अक्सर फिल्मों से अलग, अपनी निजी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी 'नो मेकअप लुक' सेल्फी पोस्ट की है, जिसे कुछ लोगों ने बेहद पसंद किया है, वहीं कुछ लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया। नेटजिन्स ने एक्ट्रेस को एज शेमिंग करते हुए लिखा कि, अब ये बुड्ढी लगती है। वहीं, कुछ ने उन्हें प्रेग्नेंट करार कर दिया।
करीना की तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "कैसा लगता है बूढ़ी आंटी होकर"। एक अन्य यूजर ने लिखा, "सबसे खूबसूरत लड़की बोलता है, पर तुम बूढ़ी हो गई हो.."। जबकि उनके फैंस ने उन्हें सबसे flamboyant महिला के रूप में सराहा।
करीना कपूर खान नकारात्मकता से ज्यादा प्रभावित नहीं होती हैं, क्योंकि वह उन दमदार अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने व्यक्तिगत और प्रोफेशनल जीवन में बदलाव को बहुत आसानी और खुशी के साथ स्वीकार करती हैं।
बहरहाल, ये पहली बार नहीं है जब करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हैं। पिछले दिनों ही एक्ट्रेस का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा था, जहां वो जैसे ही अपनी कार से उतरीं उन्हें वहां पर एक महिला मिली उनके हाथों को छूना चाहती थी। इस दौरान बॉडीगार्ड उस महिला को करीना से दूर करता दिखा तो वहीं एक्ट्रेस ने उसकी इच्छा को इग्नोर कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications
