Unseen Pics: घर पर हुई क्रिसमस पार्टी में कोजी हो गए सैफ-करीना, मम्मी-पापा की मस्ती देखते रहे छोटे-छोटे बच्चे

Saif kareena lip lock

Saif Kareena Christmas Celebration: दुनिया भर में क्रिसमस का सेलिब्रेशन जोरों शोरों से किया। ऐसे में पटौदी बेगम करीना कपूर खान ने भी अपने घर पर हुए क्रिसमस सेलिब्रेशन का वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। करीना कपूर का ये वीडियो मिनटों में वायरल हो गया है। इसके साथ ही बेबो के इस सेलिब्रेशन को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल, करीना कपूर खान ने अपने घर पर परिवार और दोस्तों के साथ फैमिली टाइम स्पेंड किया।

पार्टी के दौरान सैफ करीना कई बार एक दूसरे में खोए और कोजी अंदाज में दिखाई दिए। क्रिसमस सेलिब्रेशन से सैफ करीना के प्राइवेट मूमेंट्स सबसे ज्यादा वायरल हो रहे हैं।

कोजी हुए सैफ करीना

कोजी हुए सैफ करीना

इस दौरान सैफ अली खान ने हाथ में गिटार थामा और महफिल ही सजा दी। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सैफ अली खान का रॉयल अंदाज साफ दिखाई दे रहा है। सैफ रौबदार अंदाज में बैठे गिटार प्ले कर रहे हैं और करीना उनके साथ बैठी पोज दे रही हैं।

तैमूर-जहांगीर भी मौजूद

तैमूर-जहांगीर भी मौजूद

इस पार्टी में सैफ कपीना के छोटे-छोटे बच्चे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान भी मौजूद थे और दोनों मम्मी-पापा की मस्ती देख रहे थे। सामने आई तस्वीरों को देखने के बाद साफ है कि पटौदी फैमिली ने क्रिसमस पर पूरे परिवार के साथ खूब मस्ती की है।

करीना कपूर ने दिया ये कैप्शन

करीना कपूर ने दिया ये कैप्शन

करीना कपूर खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'क्रिसमस सेलिब्रेट करने का सबसे अच्छा तरीका... मेरे लव के साथ गिटार बजाते हुए... और आसपास सभी बच्चे और दोस्त... आप सभी के लिए प्यार, रोशनी और संगीत... मैरी क्रिसमस सभी को' इस पोस्ट में करीना ने काफी सारे हर्ट इमोजी भी बनाए हैं।

वायरल हो रहा हैं तस्वीरें

वायरल हो रहा हैं तस्वीरें

फैंस को करीना का ये फैमिली टाइम काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही बेबो का ये पोस्ट भी खूब वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस पोस्ट पर जमकर लाइक और कमेंट की बरसात कर रहे हैं।

सैफ करीना की जोड़ी

सैफ करीना की जोड़ी

बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान की जोड़ी बी टाउन की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में शुमार है। करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फैमिली से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X