..................... तैमूर की फोटो शेयर कर बुरी तरह ट्रोल हुईं करीना कपूर Kareena kapoor khan get troll as she shared Taimur photo after Rishi kapoor death - Hindi Filmibeat

लॉकडाउन में सैफ अली खान ने काटे तैमूर के बाल लेकिन करीना कपूर खान को पड़ गया मंहगा!

इस समय अभिनेत्री करीना कपूर खान काफी तेजी से ट्रोल की जा रही हैं और इसका कारण है उनका एक पोस्ट जो कि उन्होने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही अभिनेता और करीना कपूर के अंकल ऋषि कपूर का निधन हो गया था। इसके बाद सारा परिवार शोक में डूब गया था और फैंस काफी ज्यादा दुखी हुए थे। इसके तुरंत बाद करीना कपूर खान को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया।

बता दें कि करीना कपूर खान ने एक फोटो साझा की थी जिसमें तैमूर अली खान और सैफ अली खान नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सैफ अली खान तैमूर के बाल काटते दिख रहे हैं। बस इस तस्वीर को उन्होने साझा किया और लिखा कि.. 'किसी को बाल कटवाना है?'

Recommended Video

Taimur Ali Khan की फोटो शेयर करने पर ट्रोल Kareena Kapoor Khan, भड़के फैंस ने लताड़ा | FilmiBeat

kareena kapoor khan, taimur, करीना कपूर, तैमूर

बस फिर क्या था ये तस्वीर लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई है। लोगों का कहना है कि.. अभी कुछ दिन पहले ही करीना के अंकल ऋषि कपूर का निधन हुआ है और वह इस तरह की फोटो साझा कर रही हैं।

इसके बाद यूजर्स ने करीना को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा था कि 'आपको शर्म आनी चाहिए... अभी कुछ समय पहले ही आपके अंकल ऋषि कपूर का देहांत हुआ है।

इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है.. 'क्या सच में आपके परिवार का कोई सदस्य अब नहीं रहा।' इस तरह से एक के बाद एक लोग कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि करीना कपूर खान.. ऋषि कपूर के देहांत के बाद काफी दुखी नजर आईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X