अजय संग इंटिमेट होने के लिए तैयार बहू-बेगम
16 अक्टूबर 2012 को पटौदी खानदान की बहू-बेगम करीना कपूर ने सैफ से शादी करने के बाद बोल्ड और हॉट दृश्यों की ना करने की कसम खायी थी। इसलिए उन्होंने न्यू ईयर पर स्टेज डांस को मना करके करोड़ो रूपये ठुकरा दिये थे जिसके लिए कहा जा रहा था कि करीना कपूर शादी के बाद सती-सावित्री बन गयी हैं। लेकिन फिल्म सत्याग्रह के लिए करीना ने एक बार फिर से अपने साफगोई वाला चोला उतार फेका है।
कहा जा रहा है कि फिल्म सत्याग्रह में करीना हीरो अजय देवगन के साथ इंटिमेट सींस देने वाली हैं। करीना औऱ अजय देवगन के बीच के दृश्य काफी हॉटऔर बोल्ड होने वाले हैं।
वैसे अपने इस फैसले को सही ठहराते हुए करीना ने अपना पुराना रटा-रटाया जवाब दोहराया है। करीना ने कहा है कि उनके बोल्ड दृश्य कहानी की डिमांड हैं इसलिए वो ऐसा कर रही हैं। प्रकाश झा उन लोगों में से नहीं हैं जो कि फालतू में इस तरह के सींस को फिल्माते हैं। मुझे लगता है कि इंटिमेंट सींस सत्याग्रह को और रोचक बना देंगे।आपको बता दें कि 15 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म सत्याग्रह में लीड रोल अमिताभ बच्चन,अजय देवगन, करीना कपूर और अमृता रॉव निभा रहे हैं। फिल्म अन्ना हजारे के आंदोलन पर आधारित है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा हैं। फिल्म की शूटिंग भोपाल में हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications












