'जेह को सैफ ने हमलावर से बचाया..' करीना कपूर खान ने पुलिस को दिया बयान, हिल जाएंगे आप!

Kareena Kapoor On Attacker and Jeh- सैफ अली खान के घर में चोरी के इरादे से घुसे चोर ने जो जानलेवा हमला किया है वो किसी से छिपा नहीं है। लेकिन इस वक्त कुछ और खुलासे हुए हैं जो कि हैरान करने वाले हैं।
करीना कपूर खान ने भी कुछ ऐसी बताईं हैं जो कि उस रात को और भी खौफनाक बनाती हैं। करीना कपूर खान ने पुलिसवालों से जो कुछ भी कहा है वो चौकाने वाला है। पता चला है कि जेह अली खान भी खतरे में थे और सैफ अली खान ने अपनी जान पर खेलकर जेह को बचाया।
सैफ अली खान ने बचाया
करीना कपूर खान ने बताया कि हमलाकर जेह के कमरे में था और उसको नुकसान पहुंचा सकता था। लेकिन इस दौरान नैनी ने शोर मचा दिया और ये आवाज सैफ ने सुनी थी।
इसके बाद सैफ ने नैनी और जेह दोनों को बचाया लेकिन इस दौरान उनके 6 बार चाकू मारे गए। इस दौरान जेह और तैमूर को बिल्डिंग के 12वें माले पर ले जाया गया था।
इस दौरान कुछ चौकाने वाली बातें ये भी हुईं की वहां पर ज्वैलरी भी रखी थी लेकिन उस हमलावर ने कुछ नहीं छुआ। करीना इतना डर गईं थीं कि वो अपने बच्चों जेह और तैमूर को लेकर करिश्मा कपूर के घर उनके साथ चली गईं थीं।
गिरफ्त में है अपराधी
बता दें कि इस हमलावर को सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सैफ अली खान को लेकर उनके फैंस प्रार्थना कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि वो धीरे धीरे सही हो रहे हैं लेकिन अभी लंबे वक्त तक उनको आराम करना पड़ेगा।
फिलहाल सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हो रही हैं और कुछ लोग इसको प्लांड बता रहे हैं। लेकिन सब जानते हैं कि सैफ अली खान को 6 जगह चाकू मारी गई है।


Click it and Unblock the Notifications