करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा और उनके गर्ल गैंग की ग्लैमरस नाइट पार्टी- Inside PICS

By Filmibeat Desk

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अक्सर अपने गर्ल गैंग के साथ वक्त गुजारती दिखती हैं। इन्हें कई बार साथ में घूमते और पार्टी करते देखा गया है। बीते दिन यानि की रविवार को करीना कपूर ने अपने दोस्तों के साथ वक्त गुजारा और जमकर पार्टी की, जहां की कुछ तस्वीरें करीना ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।

Recommended Video

Kareena Kapoor Khan, Malaika Arora और Amrita Arora के साथ की Night Party, Viral | FilmiBeat

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी गर्ल गैंग के साथ फन नाइट पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में करीना कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, महीप कपूर और मल्लिका भट्ट दिख रही हैं। और पांचों काफी ग्लैमरस अंदाज में हैं।

Kareena Kapoor Khan’s party

अरोड़ा सिस्टर्स और करीना कपूर की दोस्ती सालों पुरानी है। खासकर अमृता और करीना बेस्ट फ्रैंड्स हैं। दोनों अक्सर साथ ही जिम करते भी दिखते हैं। खैर, सोशल मीडिया पर उनकी इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बता दें, इस डिनर का आयोजन मलाइका के घर पर किया गया था।

गर्ल गैंग

गर्ल गैंग

करीना ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें पोस्ट की उनमें पहली तस्वीर में सभी दोस्तों एक साथ काउच पर बैठी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में गर्ल गैंग का खूबसूरत attire भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

बेस्ट फ्रैंड्स

बेस्ट फ्रैंड्स

इस तस्वीर में करीनाअपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता के साथ नजर आ रही हैं। जिस पर करीना ने लिखा- फॉरेवर। इसके साथ ही उन्होंने मलाइका को लोकेशन और महीप को शानदार तस्वीरें खींचने का क्रेडिट भी दिया।

करीना कपूर की फिल्म

करीना कपूर की फिल्म

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। इसकी शूटिंग वह प्रेग्नेंसी से पहले ही कर चुकी थीं। फिल्म 2021 दिसंबर में आने की संभावना है।

किताब को लेकर चर्चा में रहीं

किताब को लेकर चर्चा में रहीं

पिछले दिनों अपनी किताब प्रेग्नेंसी बाइबल को लेकर करीना कपूर खान काफी चर्चा में रहीं। उन्होंने अपनी इस किताब में दोनों प्रेग्नेंसी से जुड़ी बातें लिखी हैं।

घर पर गुजार रहीं हैं समय

घर पर गुजार रहीं हैं समय

इन दिनों करीना अपने दोनों बेटे तैमुर और जेह के साथ वक्त गुजार रही हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें शेयर करती हैं। हालांकि जेह का चेहरा फिलहाल छिपा कर रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X